फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police caught youth on eating fish

सावन में मछली खाने पर मामी ने भांजे को पुलिस से पकड़वाया, लॉकप में हालत बिगड़ी

Wed, 12 Jul 2017 04:22 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 12 Jul 2017 04:22 PM IST
विज्ञापन
police caught youth on eating fish
डेमो पिक
सावन के महीने में मछली खाने को लेकर मामी-भांजे में ऐसा विवाद हुआ कि पुलिसवालों के हाथ-पांव फूल गए। मामी ने यूपी 100 डायल कर पुलिस को बुला लिया और पुलिस ने लड़के को लॉकप में बंद कर दिया। मामला यूपी के हमीरपुर जिले का है। 
विज्ञापन


हमीरपुर के कीरतपुर गांव निवासी मेंबर (40) पुत्र श्यामलाल ने पिछले सोमवार को मछली लाकर अपने मामा लखन को बनाने के लिए दे दी। मछली तैयार होने के बाद खाने पहुंचे मेंबर से सावन महीना शुरू होने की बात को लेकर लखन की पत्नी मधुरिया से उसका विवाद हो गया। मधुरिया ने यूपी 100 पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर यूपी 100 के कर्मी एसआई राजेंद्र सिंह व कांस्टेबिल विवेक कुमार वाहन चालक जगदीश नारायण पहुंचे और उसे पकड़कर कोतवाली ले गए। जहां उसे लॉकअप में बैठा दिया गया। करीब एक घंटे बाद अचानक मेंबर की हालत बिगड़ गई। शरीर से पसीना निकलता देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए।
विज्ञापन


आनन-फानन में कोतवाल पीके सिंह उसे सदर अस्पताल ले गए। वहीं सीओ सदर एसएन वैभव पांडे भी मौके पर पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। कोतवाली का एसआई भोजराज अवस्थी और सिपाही सुनील कुमार उसे एंबुलेंस से कानपुर ले गए। वहीं इस दौरान कोतवाली पुलिस ने गांव पहुंच मेंबर के परिजनों को इसकी सूचना दी। उसका इलाज करा एसआई उसे वापस घर छोड़ आया। मेंबर ने बताया कि सावन माह में मछली खाने से मना करने पर मामी से विवाद हुआ था। जिस पर पुलिस ने उसे लॉकअप में डाल दिया थ्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed