{"_id":"5d5acf158ebc3e89a35427ca","slug":"pac-jawan-accused-of-misdeed-with-woman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएसी जवान पर युवती ने लगाया शादी कर यौन शोषण करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पीएसी जवान पर युवती ने लगाया शादी कर यौन शोषण करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 19 Aug 2019 10:09 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 19 Aug 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पीएसी जवान के साथ घर से भाग कर शादी कर ली। बाद में जवान ने उसे घर भेज दिया। इसके बाद से उसे नहीं बुलाया। पीड़िता ने जान माल की धमकी व यौन शोषण करने का आरोप लगा कर तहरीर दी है।
एक गांव निवासी युवती ने बताया कि मैनपुरी जनपद के कुरावली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक उसकी बुआ का रिश्तेदार है। उसका घर आना जाना था। इससे दोनों में संबंध हो गए। युवक की पीएसी में नौकरी लगने पर उसके माता पिता ने उससे शादी करने को कहा। इस पर पांच नवंबर 2018 को वह घर पर सूचना दिए बिना युवक के पास चली गई।

मैनपुरी में उसके साथ कोर्ट में शादी कर ली। वह पीएसी जवान के साथ रहने लगी। कुछ दिन बाद उसने कहा कि वह ट्रेनिंग पर जा रहा है और उसे घर भेज दिया। आरोप है कि अब वह घर से बुलाने के नाम पर दहेज के 30 लाख रुपये की मांग कर रहा है।
मना करने पर जान माल की धमकी देता है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
मना करने पर जान माल की धमकी देता है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।