फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   on toll plaza young man arrested

सपा का लोगो लगी कार से चिल्लाई लड़की, ‘पुलिस-पुलिस बचाओ ये मुझे मार डालेगा’

Sun, 15 Jan 2017 02:46 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 15 Jan 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
on toll plaza young man arrested
टोल प्लाजा पर युवकों को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
जालौन के कालपी से बनारस जा रही एक स्कॉर्पियो को शनिवार रात कानपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बारा टोल प्लाजा पर रोक लिया। इस बीच गाड़ी पर सवार लड़की पुलिस से बचाने की गुहार लगाई तो सिपाहियों ने गाड़ी और दो युवकों की तलाशी लेना शुरू कर दिया। आनन-फानन दोनों युवक पिस्टल और मैग्जीन को झाड़ियों में फेंक कर भागने लगे। पुलिस ने युवक को दबोच लिया और पिस्टल बरामद कर तीनों को थाने ले आई है। कार की नंबर प्लेट में सपा का लोगो लगा था।
विज्ञापन

शनिवार देरशाम अकबरपुर पुलिस बारा टोल प्लाजा पर चेकिंग कर रही थी। तभी सपा का लोगो लगी स्कॉर्पियो को पुलिस ने रोक लिया। गाड़ी रुकते ही पीछे बैठी एक लड़की  ‘पुलिस-पुलिस बचाओ ये मुझे मार डालेगा’ कहकर चिल्लाने लगी। पुलिस ने गाड़ी चला रहे अनिल व उसके साथ आगे बैठे कृष्णकांत मिश्र निवासी रथयात्रा धाम चौक निवासी बनारस को उतरने के लिए कहा। पुलिस के कहते ही कृष्णकांत ने अपने पास मौजूद पिस्टल और मैग्जीन को झाड़ियों में फेंक दिया। सिपाहियों ने उसे ऐसा करते देखा और दोनों को दबोचकर कोतवाली ले आई। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने कृष्णकांत से लव मैरिज की थी। दो दिन पहले वह मायके कालपी आई थी। वह उसे जबरन ससुराल ले जा रहा था। पूछताछ के बाद महिला को परिजनों के हवाले कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल एके सिंह सिंह बताया कि युवक के पास से देसी असलहा और मैग्जीन मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed