फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाईवे किनारे किशोर की बुरी तरह से चेहरा कुचलकर हत्या, बिठूर इलाके में सनसनी

Wed, 28 Jun 2017 02:23 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 28 Jun 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
murder in kanpur bithoor
बिठूर में हत्या - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिठूर इलाके मे आज बुधवार सुबह हाईवे किनारे एक किशोर की ईंटों से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस, फारेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  


बिठूर के गम्भीरपुर गॉव के पास से निकले हाईवे किनारे खाई में शौच के लिए गयी महिलाओं ने किशोर का शव देखा और इसकी सूचना गांव आकर दी। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंचे एसओ बिठूर ने मामले की जानकारी आलाधिकारियों को देते हुए फारेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम की सहायता ली ।

murder in kanpur bithoor
आकाश की फाइल फोटो

कल 3 बजे घर से निकला था आकाश

हाईवे किनारे मिली लाश की शिनाख्त आकाश (17) पुत्र विनोद गौतम निवासी सिंक रोड थाना फजलगंज के रूप में हुई है मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि कल शाम 3 बजे से आकाश बैग लेकर घर से गायब है और कल शाम से ही हम सब उसकी तलाश में लगे हुए थे और उसका फोन भी बंद जा रहा था। उधर परिजनों के अनुसार आकाश का फजलगंज थानाक्षेत्र के ही प्रतापगंज मोहल्ले के कुछ लड़कों से विवाद भी था फिलहाल उन्होंने विवाद का कारण नही स्पष्ट किया लेकिन हत्या की सुई उन लड़कों के ऊपर ही घुमा रही है।

murder in kanpur bithoor
डेमो पिक

मिट्टी के ईटों से चेहरा कुचकर उतारा मौत के घाट 

हत्यारा अपने साथ कोई आलाकत्ल नही लाया था क्योंकि उसने आकाश को हाईवे की खुदाई में निकली हुई ठोस मिट्टी के पत्थरों से चेहरे को कुचल-कुचलकर बेरहमी से मौत के घाट उतारा। लाश के पास से पुलिस को खून से सने मिट्टी के पत्थर मिले है।  

 

करीबी पर हत्या का शक

कही हत्यारा आकाश का कोई करीबी तो नही ऐसे कैसे वो बैग लेकर बिना परिजनों को जानकारी दिए घर से अंजान के साथ निकल पड़ेगा हो न हो हत्यारा आकाश का करीबी ही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed