फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mother-daughter wet kerosene reached at station

मचा हड़कंप, जब केरोसिन से भीगीं मां-बेटी पहुंचीं थाने 

Sat, 10 Dec 2016 09:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 10 Dec 2016 09:30 PM IST
सार

सौतेले देवर पर आग लगाने के प्रयास का आरोप लगाया 

विज्ञापन
mother-daughter wet kerosene reached at station
डेमो

विस्तार

भगवतीगंज में घरेलू विवाद के बाद मां-बेटी केरोसिन से भीगी हुईं दिबियापुर थाने में पहुंचीं। इन्होंने सौतेले देवर पर परिजनों के साथ मिलकर  केरोसिन डालकर आग लगाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में मामला घरेलू विवाद का निकला। 
विज्ञापन


शनिवार दोपहर तीन बजे औरैया के दिबियापुर में भगवतीगंज निवासी अशोक की पत्नी बेटी शीलू के साथ दिबियापुर थाने पहुंचीं। महिला ने सौतेले देवर मनोज पर केरोसिन डालकर आग लगाने के प्रयास का आरोप लगाया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने मनोज को थाने बुला लिया। यहां दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। दूसरे पक्ष के मनोज के अनुसार वह शुक्रवार को अछल्दा में एक शादी में शामिल होने गए थे। रात में वह अकेले ही दिबियापुर आए और कमरे में आकर सो गए। सुबह जब जागे तो देखा कि उनके हिस्से के कमरों में ताले पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर अशोक एवं उनकी पत्नी से इसके बारे में कहा। इस बीच अशोक की पत्नी एवं बेटी ने उन पर दबाव बनाने के लिए केरोसिन डाल लिया। दोनों पक्षों को लेकर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने मनोज के हिस्से के कमरों में लगे सभी ताले खुलवा दिए। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह के अनुसार महिला एवं उसकी बेटी ने स्वयं अपने ऊपर केरोसिन डाला था। मामला घर में बंटवारे को लेकर विवाद का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed