फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Morning walkers looted

गोली मारकर मार्निंग वॉकर को लूटा

Mon, 11 May 2015 02:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 11 May 2015 02:59 AM IST
विज्ञापन
Morning walkers looted
नवाबगंज सूर्य विहार में बाइक सवार लुटेरों ने एक मार्निंग वॉकर वृद्ध को गोली मारकर चेन लूट ली। वृद्ध को रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले कल्याणपुर में भी बाइक सवार लुटेरों ने एक शख्स को तमंचा अड़ाकर नकदी और एटीएम लूट लिया। खास बात यह कि वारदात करने से कुछ मिनट पहले यह बाइक सवार लुटेरे वहीं खड़ी डॉयल 100 में सवार पुलिस वालों के साथ खड़े होकर बात कर रहे थे। पुलिस लुटेरों के पुलिस से संबंध के बारे में भी छानबीन कर रही है। रोडवेज के रिटायर्ड एआरएम धनीराम वर्मा (65) नवाबगंज के सूर्य विहार में रहते हैं। सुबह पांच बजे वे मार्निंग वॉक पर निकले थे। टहलते हुए वे पत्रकारपुरम स्थित पानी की टंकी के पास पहुंचे तभी बाइक पर आए दो युवकों ने उन्हों रोककर तमंचा सटा दिया। फिर एक युवक ने धनीराम के गले से सोने की चेन तोड़ने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


धनीराम ने शोर मचाया तो एक बदमाश ने तमंचे से फायर झोंक दिया। गर्दन के पास गोली लगने से धनीराम घायल होकर गिर पड़े पर उनके हाथ में चेन का कुछ हिस्सा फंस गया। इसके बाद बदमाश चेन का बाकी हिस्सा लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पास ही रहने वाले रिश्तेदार और अन्य लोगों की मदद से धनीराम को हैलट लाया गया, जहां इलाज में लापरवाही देर परिजन उन्हें रीजेंसी ले गए। गंभीर रूप से घायल धनीराम का इलाज आईसीयू में चल रहा है।  इस वारदात से कुछ देर पहले बाइक सवार बदमाशों ने कल्याणपुर में भी लूट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेश चंद्र शुक्ला (50) मानिकपुर शुगर मिल में सुपरवाइजर हैं और वहीं परिवार सहित रहते हैं। यहां आवास विकास एक में उनका घर है। नरेश चंद्र के मुताबिक रविवार सुबह सवा चार बजे वह टेंपो से बगिया क्रासिंग पहुंचे। वहां तीन सांवले रंग के युवक बाइक खड़ी कर डॉयल-100 के पुलिस कर्मियों से बातचीत कर रहे थे।

बकौल नरेश वह यहां से पैदल आवास विकास एक स्थित अपने घर की ओर जाने लगे। कुछ ही दूरी पर वही तीनों युवक बाइक से आए और नरेश की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। युवकों ने नरेश की जेब से 1900 रुपये और एटीएम निकाल लिया। विरोध करने पर एक युवक ने नरेश पर लोहे की रॉड से वार कर दिया।

इसके बाद रुपये, एटीएम और अन्य सामान लेकर भाग निकले। नरेश तहरीर देने के लिए कल्याणपुर थाने गए पर वहां से उन्हें पीली पर्ची थमा दी गई। यह तब हुआ जब एक बजे यहां एसएसपी शलभ माथुर को तय कार्यक्रम के अनुसार पहुंचना था। 

सूचना पाकर घटनास्थल पर एसएसपी शलभ माथुर, एसपी पश्चिमी राजेश एस, सीओ आतिश कुमार सिंह और नवाबगंज थाने की फोर्स पहुंची। इलाकाई लोगों से बदमाशों का हुलिया जानने की कोशिश हुई।


अस्पताल में पहुंचकर पुलिस अफसरों ने रिटायर्ड एआरएम का हाल जाना। नवाबगंज पुलिस ने शक के आधार पर दो-तीन युवकों को उठाया है। माना जा रहा है कि यह घटना जिसने भी की है, उसे एरिया की पूरी जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed