फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   missing Factory worker body found in valley

लापता फैक्ट्री कर्मी का शव नाले में मिला, हंगामा बर्रा

Mon, 22 Dec 2014 03:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 22 Dec 2014 03:46 AM IST
विज्ञापन
missing Factory worker body found in valley
तीन दिन से लापता फैक्ट्री कर्मी घनश्याम पांडेय (35) का शव रविवार सुबह बर्रा बाईपास से सटे नाले में मिला। 100 नंबर पर सूचना देने के बाद भी पुलिस 45 मिनट तक नहीं पहुंची। इससे गुस्साए लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


एक जज की कार और दो एंबुलेंस जाम में देर तक फंसी रही। तब गोविंद नगर सीओ सर्किल की फोर्स के साथ पहुंचे और लोगों को शांत कराया। पत्नी ने शराब ठेके के कैंटीन संचालक रामू पर हत्या का शक जताया है।
विज्ञापन


इससे फोरेंसिक टीम ने भी छानबीन की। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। शरीर पर मारपीट के निशान नहीं मिले हैं। दादा नगर की एक स्पोर्ट्स फैक्ट्री में कर्मचारी घनश्याम पांडेय बर्रा गांव में मुन्ना सिंह के किरायेदार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी गीता बर्रा आठ में एक बाइक पार्ट्स की फैक्ट्री में कर्मचारी है। परिवार में बेटी तनु (13), तान्या (8) हैं। पत्नी ने बताया कि गुरुवार शाम फैक्ट्री से लौटने के बाद पति बाईपास के करीब देसी शराब ठेका गए थे।

रात दस बजे वहां आखिरी बार ठेके के कैंटीन संचालक रामू के साथ देखा गया था। देर रात तक न लौटने पर तलाश हुई। कहीं पता न चलने पर शनिवार शाम गुंजन विहार निवासी बड़े भाई वृंदावन पांडेय ने बर्रा थाने में सूचना दी।

शक जताने पर बर्रा पुलिस कैंटीन संचालक रामू को थाने ले आई। पर, कुछ खास हासिल न होने पर छोड़ दिया। रविवार सुबह आठ बजे वृंदावन के बेटे करन ने घनश्याम का शव शराब ठेके के पास नाले में देखा।

शव दो फीट चौड़े, चार फीट गहरे नाले में औंधे मुंह पड़ा था। नाले में लगभग आधा फीट पानी था। आधे फीट पानी में डूबने की बात परिवार को हजम नहीं हुई। इसी वजह से पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है।

उनका कहना है कि रामू को जानकारी जरूर होगी। दूसरी ओर गोविंदनगर सीओ ओम प्रकाश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।

आरोप के चलते रामू से दुबारा पूछताछ करा रहे हैं। पुलिस देर से क्यों पहुंची, इसकी भी छानबीन की जाएगी।

जानता था ब्लू फिल्म का राज


दस दिन पहले मोहल्लेे की एक लड़की की कुछ युवकों ने ब्लू फिल्म बना ली थी। घनश्याम को इसकी जानकारी थी। गीता के मुताबिक गुरुवार सुबह पति ने उसे यह बात बताई थी।

यह भी कहा था कि ब्लू फिल्म की बात लीक न हो, इसके लिए लड़की का परिवार उस पर दबाव डाल रहा है। उसे शक है कि ब्लू फिल्म की बात लीक होने के डर से पति को शराब पिलाने के बाद उनकी हत्या कर दी गई।


हादसा दर्शाने के लिये शव को नाले में फेंका गया है। ऐसा भी हो सकता है कि नशीली चीज पिलाने के बाद पति को नाले में डाल दिया गया। इसी वजह से डूबने से मौत निकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed