फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Missing boy body found in canal in kanpur dehat

कानपुर देहात: लापता किशोर का शव नहर में मिला, फौजी बहनोई पर हत्या का आरोप

Mon, 25 Jan 2021 04:47 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 25 Jan 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
Missing boy body found in canal in kanpur dehat
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर देहात में शिवली कोतवाली में लापता किशोर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ज्योति गांव से किसान दिनेश सिंह उर्फ बबलू का पुत्र लकी सिंह उर्फ छोटू (17) 16 जनवरी को अचानक गायब हो गया था। वह शाम को गांव के बंगला माता मंदिर गया था। किशोर के घर न लौटने पर परिजनों ने अपहरण की रिपोर्ट कोतवाली शिवली में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही थी। इधर पुलिस ने कुछ संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की। सूत्रों की मानें तो दिनेश के दामाद सीआरपीएफ सिपाही सुमित ने अपने तीन साथियों के साथ साले लकी की हत्याकर शव थाना साड़ कानपुर की नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी है। दूसरी तरफ ग्रामीण ने घटना के खुलासे के लिए बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे। थाना प्रभारी वीरपाल सिंह तोमर ने बताया की घटना की जांच की जा रही है। कई लोगों से पूछताछ की गई है, कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed