फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with innocent in unnao

घर के बाहर आग ताप रही थी मासूम, गोद में उठाकर अगवा कर ले गया युवक, हैवानियत बयां करती पूरी कहानी

Mon, 31 Dec 2018 06:55 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 31 Dec 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
misdeed with innocent in unnao
डेमो पिक
यूपी के उन्नाव जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां चार साल की बच्ची को अगवा कर युवक ने दुष्कर्म किया। खून से लथपथ हालत में मासूम घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। 
विज्ञापन


यह घटना उन्नाव जिले के मौरावां थानाक्षेत्र के एक गांव की है। यहां रविवार रात बच्ची माता व पिता के साथ घर के बाहर आग ताप रही थी। पास में ही गांव का युवक कमलेश (34) भी मौजूद था। पिता ने बताया कि कुछ देर के लिए वह व उसकी पत्नी घर के अंदर चले गए थे।
विज्ञापन


तभी कमलेश बच्ची को गोद में लेकर खेतों की ओर चला गया। वह जब घर से बाहर आए तो कमलेश व बच्ची गायब मिले। एक घंटे तक वह बच्ची की खोजबीन करते रहे। कुछ देर बाद बच्ची खुद घर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

misdeed with innocent in unnao
घटना की जानकारी देते क्षेत्राधिकारी
जहां उसके कपड़े फटे हुए थे। बच्ची ने मां को आपबीती बताई। बेटी के साथ हैवानियत की बात पता चलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसओ मौरावां मनोज कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे।

यहां डॉक्टरों ने ब्लीडिंग को रोकने का प्रयास किया। हालत गंभीर होने पर बच्ची को जिला अस्पताल भेज दिया गया। देर रात ही बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कमलेश के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed