फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with girl in kanpur, crime news kanpur

हैवानियत की हदें पार: फेसबुक पर दोस्ती की, बर्थ डे के बहाने बुलाकर बंधक बना किया दुष्कर्म

Mon, 05 Jul 2021 12:04 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 05 Jul 2021 12:04 AM IST
सार

युवती का आरोप है कि उसको कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया जिससे वो बेहोश हो गई। उसके हाथ पैर बांधे और आंखों पर पट्टी बांध दी और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
misdeed with girl in kanpur, crime news kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के कल्याणपुर में एक युवक ने युवती से फेसबुक पर दोस्ती की और बर्थ डे पार्टी के नाम पर बुला उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसको पिलाया था। जब पीड़िता बेहोश हो गई तब वारदात को अंजाम दिया और अश्लील वीडियो भी बना लिया।

विज्ञापन


उस वीडियो को वायरल करने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रावतपुर के अंसारी मोहल्ला निवासी महताब आलम ने कल्याणपुर की एक युवती से फेसबुक पर दोस्ती की। आरोप है कि एक दिन महताब ने युवती को एक गेस्ट हाउस में बुलाया।
विज्ञापन


उसने बताया था कि उसका बर्थ डे है। युवती का आरोप है कि यहां पर उसको कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे वो बेहोश हो गई। उसके हाथ पैर बांधे और आंखों पर पट्टी बांध दी। उसके बाद महताब ने उसके साथ दुष्कर्म किया। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पीड़िता के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। उसके बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed