फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Minor kidnapped and misdeed in kanpur

कानपुर: नाबालिग को अगवा कर चार दिन तक करता रहा दुष्कर्म, गिरफ्तार

Fri, 20 Mar 2020 06:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 20 Mar 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
Minor kidnapped and misdeed in kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर में फीलखाना की रहने वाली किशोरी को अगवा करने के बाद बंधक बनाकर चार दिन तक दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को दबोच लिया। उसके चंगुल से छुड़ाकर किशोरी को मेडिकल के बाद परिजनों को सौंपा गया। किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया और अगवा कर लिया।
विज्ञापन


फीलखाना इंस्पेक्टर के मुताबिक चमनगंज निवासी आरोपी सुफीयान फीलखाना निवासी किशोरी के पीछे कई महीने से पड़ा था। वह अक्सर उसके घर के पास मंडराता रहता था। किसी तरह किशोरी का नंबर हासिल किया और फोन पर उससे बातचीत करने लगा।
विज्ञापन


इसके बाद शादी करके साथ जीने केसुनहरे सपना दिखाया। किशोरी को जाल में फसते देख 16 मार्च को उसे मिलने के लिए बुलाया। किशोरी मिलने पहुंची तो पहले से तैयारी बनाकर आए सुफीयान ने जबरन उसे गाड़ी में बैठा लिया। उसे अगवा करके लखनऊ ले गया और एक दोस्त के घर में बंधक बना लिया। आरोपी चार दिन से किशोरी के साथ दुष्कर्म कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर किशोरी के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। सुफीयान के बारे में जानकारी मिलते ही उसका नंबर ट्रेस करकेगुरुवार को पुलिस लखनऊ पहुंच गई। वहां सुफीयान के दोस्त के घर से किशोरी को बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि अपहरण की दर्ज रिपोर्ट में दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed