{"_id":"60eb339f88484748af25a29e","slug":"merchant-murder-in-transaction-dispute-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: लेनदेन के विवाद में व्यापारी की हत्या कर शव नदी में बहाया, छह दिनों से लापता था निर्भय, दो दोस्त गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर: लेनदेन के विवाद में व्यापारी की हत्या कर शव नदी में बहाया, छह दिनों से लापता था निर्भय, दो दोस्त गिरफ्तार
Sun, 11 Jul 2021 11:41 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:41 PM IST
सार
पुलिस ने हत्या के बाद निर्भय का मोबाइल छिपाने के आरोप में दो अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया है। डीसीपी साउथ रवीना त्यागी के अनुसार हत्यारोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बाबूपुरवा थाना क्षेत्र से बीते सोमवार से लापता चश्मा व्यापारी निर्भय पाल (31) की दो दोस्तों ने दस हजार रुपयों के लेनदेन में हत्या कर शव पांडु नदी में बहा दिया था। नदी में बहता हुआ शव फतेहपुर की सीमा में पहुंचा, जहां पुलिस ने शव को लावारिस में भेज दिया था।
इधर, खोजबीन में जुटी पुलिस को सर्विलांस टीम की मदद से चश्मा व्यापारी के दो दोस्तों का पता चला, जिनसे हुई पूछताछ में व्यापारी की अपहरण के बाद हत्या करने का खुलासा हुआ। रविवार को पुलिस फतेहपुर से व्यापारी का शव लेकर कानपुर पहुंची।
बड़े भाई बाबूपुरवा सुक्खापुरवा निवासी विजय पाल के साथ बिधनू सतबरी निवासी निर्भय की कल्याणपुर में चश्मे की दुकान है। बीते सोमवार को निर्भय विजय को बाइक से बाबूपुरवा छोड़ने आया था। फिर घर जाने के लिए निकला, लेकिन बिधनू स्थित अपने घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
देर रात 12.10 बजे तक परिजनों की उससे फोन पर बात भी हुई और इसके बाद उसका फोन अचानक बंद हो गया। मंगलवार की सुबह भाई ने थाने में निर्भय के लापता होनी की खबर दी। पुलिस को छानबीन के दौरान दो दोस्तों सतबरी निवासी शिवा जायसवाल और बाबूपुरवा नया पुल निवासी दिनेश से 10 हजार रुपये रुपयों के लेनदेन के विवाद का पता चला।

दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हुआ। आरोपियों ने बताया कि शव को पांडु नदी में फंका था। पुलिस नदी से जुड़े थानों में संपर्क किया तो पता चला कि दो दिन पहले फतेहपुर में एक शव मिला है।
पुलिस ने हत्या के बाद निर्भय का मोबाइल छिपाने के आरोप में दो अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया है। डीसीपी साउथ रवीना त्यागी के अनुसार हत्यारोपियों से पूछताछ की जा रही है। युवक का अपहरण कर हत्या करने की धाराएं दर्ज मुकदमे में तरमीम की जाएंगी।
गला दबा कर हत्या के बाद शव नदी में बहाया
हत्यारोपियों ने निर्भय की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसका शव साढ़ थाना क्षेत्र से होकर फतेहपुर की तरफ जाने वाली पांडु नदी मेें बहा दिया था। हत्या को अंजाम देने के बाद दोनों तड़के अपने घर पहुंचे और दूसरे दिन से आम दिनों की तरह अपने काम पर निकल गए।

हत्यारोपियों की निर्भय के साथ में मिल रही थी लोकेशन
परिजनों के गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से निर्भय के मोबाइल की लोकेशन चेक की। इसमें निर्भय के मोबाइल की लोकेशन के साथ ही दो अन्य मोबाइलों की लोकेशन भी देर रात तक साथ-साथ नजर आई।
ये दोनों नंबर शिवा जायसवाल और दिनेश कुमार के थे। पुलिस ने शक के आधार पर शनिवार को दोनेां को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने घटना कबूल कर ली। पांडु नदी में शव बहाने की बात पता चलने पर पुलिस ने फतेहपुर के कल्याणपुर थाना पुलिस से संपर्क किया, जहां दो दिनों पूर्व लावारिस लाश मिलने की सूचना मिली। रविवार को बाबूपुरवा पुलिस भाई को साथ लेकर फतेहपुर पहुंची, जहां शव की शिनाख्त निर्भय के रूप में की।