फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Medical student accuses Head of department of attempted misdeed in kanpur

कानपुर: मेडिकल छात्रा ने विभागाध्यक्ष पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, जांच शुरू

Thu, 16 Jan 2020 01:55 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 16 Jan 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
Medical student accuses Head of department of attempted misdeed in kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा ने एक विभागाध्यक्ष पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। छात्रा ने स्वरूपनगर थाने में तहरीर देने के साथ कॉलेज प्रशासन से भी शिकायत की है। कॉलेज की विशाखा कमेटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


स्वरूपनगर पुलिस ने बुधवार रात कॉलेज पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। स्वरूपनगर इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार पांडेय के मुताबिक मेडिकल कालेज में एक फाइनल इयर की छात्रा का आरोप है कि विभागाध्यक्ष उसका शोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन

आए दिन उसको फोन कर परेशान करते हैं। अपने कमरे में बुलाकर अश्लील बातें व इशारे करते हैं। इसके अलावा दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या से मामले की जानकारी ली गई। अगर आरोप सही पाए गए तो विभागीय कार्रवाई के अलावा एफआईआर दर्ज की जाएगी।

तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन से भी बातचीत की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।- अनिल कुमार, एसपी पश्चिम

विशाखा कमेटी ने जांच शुरू की है। हालांकि शुरुआती जांच में आरोपों के साक्ष्य नहीं मिले हैं। जांच के बाद पूरा मामला स्पष्ट होगा। - डॉ. आरती लाल चंदानी, प्राचार्या, मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed