फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Man's body was found in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला, हत्या का आरोप

Sat, 28 Feb 2015 03:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 28 Feb 2015 03:03 AM IST
विज्ञापन
Man's body was found in suspicious circumstances
किदवई नगर के अंबेडकर नगर स्थित कांशीराम कॉलोनी में शुक्रवार को संदिग्ध हालात में संतोष (38) का शव घर में ही बिस्तर पर पड़ा मिला। हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा किया।
विज्ञापन


घटना के समय घर में संतोष का छोटा बेटा रोहित (12), छह माह का निहाल मौजूद था। पत्नी गीता और बड़ा बेटा नदारद थे। किदवई नगर, जूही थाने की फोर्स के साथ ही एसपी पूर्वी और सीओ बाबूपुरवा लेखराज सिंह भी मौके पर पहुंचे। संतोष के छोटे भाई महेश ने भाभी गीता, भतीजे शिवम पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन


शनिवार को  पोस्टमार्टम कराया जाएगा। कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले संतोष वाल्मीकि मजदूरी करते थे। परिवार में पत्नी गीता, बड़ा बेटा, रोहित, निहाल है। मां कमला देवी और चार भाई भी इसी कॉलोनी के दूसरे फ्लैट में रहते हैं। गीता दूसरों के घरों में साफ - सफाई का काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 12:30 बजे के करीब बाकरगंज निवासी संतोष का साला राहुल घर पहुंचा तो संतोष को बिस्तर पर मृत अवस्था में देखा। संतोष के पैर घुटनों से जमीन पर लटके थे और मुंह, नाक से झाग निकल रहा था।  भाई महेश के मुताबिक गुरुवार रात भाई शराब के नशे में घर लौटे थे।


किसी बात को लेकर भाई और भाभी में झगड़ा हुआ। आरोप है कि इसके बाद भाभी और भतीजे  ने भाई को जमकर पीटा। रातभर भाभी, भतीजा घर से गायब रहे। शुक्रवार सुबह कुछ देर के लिए आए और फिर कहीं चले गए। एसपी पूर्वी डीपी कुमार ने बताया कि फौरी जांच में अधिक शराब पीने से मौत होना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed