फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man killed in road accident

सड़क हादसे में युवक की मौत

Mon, 22 Dec 2014 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Mon, 22 Dec 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
man killed in road accident
शिवली में घने कोहरे के चलते रविवार की सुबह कल्यानपुर-शिवली रोड पर डीसीएम व बाइक सवार आपस में टकरा गए। एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए।
विज्ञापन

 
हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर परिजन माने।

रविवार की सुबह कानपुर के शारदा नगर कल्यानपुर के रामानुज विश्वकर्मा का पुत्र विशाल विश्वकर्मा अपने साथियों शिवम उर्फ कल्लू विश्वकर्मा, अभिषेक शर्मा के साथ मंदिर जा रहे थे।
विज्ञापन


कल्यानपुर-शिवली रोड पर तीनों बाइक सवार शिवली कोतवाली की बाघपुर चौकी के बसौसी गांव के समीप पहुंची थी, तभी सामने की तरफ से आ रही डीसीएम बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों बाइक सवार वहीं पर गिर पड़े। हादसे में विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को ग्रामीण इलाज के लिए कानपुर ले गए।
हादसे की सूचना विशाल के भाई प्रदीप विश्वकर्मा ने पुलिस को दी। इस बीच घटना से नाराज लोगों ने कल्यानपुर-शिवली रोड पर जाम लगा दिया। जो एक घंटे तक चला।

हालांकि पुलिस के समझाने पर ग्रामीण मान गए।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed