पत्नी काे ससुराल लेने गया था युवक लाैटा ताे मच गया हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सहोरा निवासी प्रेमसागर (32) पुत्र बाबूराम ने 13 अप्रैल को मामा की पुत्री माधुरी निवासी पिपरोलाखेड़ा मजरा परेली कोतवाली शाहाबाद से कोर्ट मैरिज की थी। इसका पता चलने पर माधुरी के परिजनों ने उस समय कोई एतराज नहीं जताया। 20 अप्रैल को माधुरी के परिजन उसे ससुराल से विदा कराकर ले गए। प्रेमसागर के भाई सतीश ने बताया कि इसके बाद भाई ने कई बार विदा कराने की बात कही लेकिन मायके वालों ने इनकार कर दिया।
बुधवार को प्रेमसागर पिपरोलाखेड़ा पत्नी को विदा कराने गया था। गुरुवार की सुबह लगभग तीन बजे उसकी ससुराल में ही तबीयत बिगड़ गई। बताया जाता है कि माधुरी के परिजनों ने फोन कर एंबुलेंस बुलाई और उसे सीएचसी ले गए, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी पाकर सतीश अन्य परिजनों के साथ सीएचसी पहुंचे।
सतीश ने प्रेमसागर के ससुरालीजनों पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया और पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस सीएचसी पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सतीश ने बताया कि ससुरालीजनों ने भी प्रेमसागर के बीमार हो जाने या बेहोश हो जाने संबंधी जानकारी नहीं दी। प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर उत्तम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। घटना की बाबत कोई तहरीर भी नहीं मिली है।