फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lucknow agra expressway accident Over Dozen Injured

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर काेहरे ने बरपाया कहर, आधा दर्जन गाड़ियां भिड़ीं

Fri, 29 Dec 2017 01:22 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 29 Dec 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
lucknow agra expressway accident Over Dozen Injured
अागरा एक्सप्रेस वे पर हुअा हादसा
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह काेहरे ने फ‌िर से कहर बरपाया। नतीजन गलत साइड से आ रहे पिकअप से से भिड़ने के बाद करीब आधा दर्जन गाड़ियां आपस मे भिड़ी गईं। हादसे में सात लाेग गंभीर रूप से घायल हाे गये। 
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह घने कोहरे में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे और हाइवे पर 15 से ज्यादा वाहन आपस में टकरा गए। हादसों में कई लोग घायल हुए। कोहरे ने यातायात को भी बुरी तरह प्रभावित किया। उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे समेत अलग-अलग स्थानों पर 8 आपस में टकरा गए।

विज्ञापन

 

आधा दर्जन गाड़िया आपस मे भिड़ी

lucknow agra expressway accident Over Dozen Injured
अागरा एक्सप्रेस वे पर हुअा हादसा

हादसे के समय 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। औरास में दिपवल गांव के पास एक्सप्रेस वे पर गुरुवार की रात ट्रैक्टर में पीछे से निजी एम्बुलेंस घुस गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को  पीएचसी से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र स्थित आगरा एक्सप्रेस वे की हवाई पट्टी पर दो कार आपस में भिड़ गईं। दोनों वाहनों में सवार छह लोग घायल हो गए। बांगरमऊ के नानामऊ पुल पर भी दो वाहनों में भिड़ंत हो गई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की हालत नाजुक होने पर बांगरमऊ सीएचसी से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित नवीन मंडी के समीप खड़े ट्रक में चार पहिया वाहन भिड़ गया। जिसमें चालक समेत दो लोग घायल हो गए। पुरवा सोहरामऊ रोड पर मिर्री कला के समीप मदारी खेड़ा गांव में चार पहिया वाहन व बाइक में आमने सामने टक्कर हो गई। बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed