{"_id":"5829d5514f1c1b55368fe138","slug":"lovers-eat-poison-one-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरवालों से नाराज प्रेमियों ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरवालों से नाराज प्रेमियों ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 14 Nov 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी गिन रहा अंतिम सांसें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर के भरुआसुमेरपुर में घरवालों से नाराज प्रेमियों ने जहर खा लिया। प्रेमिका की मौके पर मौत हो गई। जबकि प्रेमी जीवन-मृत्यु से संघर्ष कर रहा है।
थानाक्षेत्र के दरियापुर निवासी रामबाबू यादव (22) पुत्र रामदयाल व वंदना (18) पुत्री स्व.मंगल भुर्जी का काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन दोनों के परिवारों को उनका प्रेम स्वीकार नहीं था। नाराज प्रेमियों ने सोमवार तड़के गांव के ही दयाराम के बाड़े में पहुंचकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे प्रेमिका वंदना की मौके पर मौत हो गई। जब लोगों ने रामबाबू को तड़पते हुए देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे आनन-फानन सदर अस्पताल ले गए। जहां हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। प्रेमिका वंदना के चाचा दयाराम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वंदना के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि गांव में चर्चा है कि रामबाबू व वंदना आपस में प्रेम करते थे लेकिन परिजनों को यह बात गवारा नहीं लगी। युवती के चाचा दयाराम ने कहा कि वंदना का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था इसीलिए उसने जहर खाकर जान दे दी है।