फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   loot in shastrinagar

शास्त्री नगर में दिनदहाड़े महिला को बंधक बना लूटा

Sat, 20 Feb 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Updated Sat, 20 Feb 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
loot in shastrinagar
शास्त्री नगर में दिनदहाड़े घर में घुसे चार बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर लूटपाट की। घटना के वक्त घर पर और कोई नहीं था। बेटी के आने पर बेड के नीचे बेसुध अवस्था में पड़ी महिला को पड़ोसियों की मदद से हास्पिटल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


मामले में काकादेव पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक बदमाश को हिरासत में लिया है। पीड़ित के अनुसार बदमाश हजारों की नगदी, जेवरात समेत लाखों का सामान साथ ले गए।
विज्ञापन


शास्त्री नगर कॉलोनी निवासी आनंद प्रकाश गुप्ता चाट विक्रेता हैं। घर में पत्नी अनामिका, मां रानी देवी, पिता राम औतार और दो भाई सोनू और जय हैं। शुक्रवार दोपहर घर पर अनामिका थी। देवर सोनू का नाम लेकर किसी ने दरवाजा खटखटाया।  अनामिका ने दरवाजा खोला तो समाने खड़े दो युवकों ने पानी मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पानी लेने के लिए जैसे ही मुड़ीं पीछे से बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया। मुंह में कपड़ा ठूंस हाथ पैर बांध बेड के नीचे डाल दिया। इसी बीच घुसे दो अन्य बदमाशों ने आलमारी का लॉकर तोड़कर 45 हजार रुपये, जेवरात समेत लाखों का सामान लूट लिया।

वारदात से थर्राया शास्त्री नगर
शास्त्री नगर में घर में घुसे चारों बदमाश वारदात के बाद कालोनी के पीछे सर्विस लेन की तरफ से भाग निकले। इसके बाद दवा लेकर घर लौटी सोनाली मां को बेड के नीचे देखकर घबरा गई। आंनन-फानन में पड़ोसियों की मदद से मां के हाथ-पैर खोले और पास के एक हॉस्पिटल में उन्हें एडमिट कराया।

उधर, घटना की सूचना पर पहुंची काकादेव थाना पुलिस मोहल्ले में ही मौजूद शारदा ज्ञान मंदिर स्कूल का सीसीटीवी फुटेज चेक किया। इसके बाद घटना को अंजाम देकर गली की ओर भागे एक लुटेरे को दबोच लिया। एसओ उदय यदव ने बताया कि माल बरामदगी और अन्य बदमाशों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।


दो गिरफ्तार, नहीं हुआ माल बरामद
काकादेव पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर विजय नगर से ही शक्ति दिवाकर और बलराम को गिरफ्तार किया है। दोनों शातिर बदमाश हैं। दोनों से पूछताछ के आधार देर रात तक पुलिस दबिश देती रही, लेकिन माल बरामद नहीं हुआ। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस ने लुटेरे शक्ति को झोले में लूट का माल लेकर भागते देखा था। भागने में उसके दोनों पैर कीचड़ से सने थे पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो उसने शर्ट बदल ली थी। हाथ-पैर में रगड़ के निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed