फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   loot in power grid line store

पॉवरग्रिड लाइन स्टोर से लाखों का सामान लूटा

Thu, 08 Jan 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Thu, 08 Jan 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
loot in power grid line store
रसूलाबाद कसबे के रसूलाबाद-कानपुर रोड पर स्थित बुझवा गांव में गत मंगलवार की देररात अस्थाई बनाए गए स्टोर के गार्ड से मारपीट करके लगभग बीस बदमाशों ने लाखों रुपये का सामान लूट ले गए।
विज्ञापन


स्टोर इंचार्ज ने घटना की रिपोर्ट बुधवार की सुबह रसूलाबाद थाने में दी है। पुलिस पूरी घटना की गहराई से जांच में जुट गई है।
रसूलाबाद क्षेत्र के बुझवा गांव में पावरग्रिड लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है।

ग्रिड लाइन पर मौजूद स्टोर इंचार्ज आर कुमार निवासी सिंगापाले राजापालेम थाना त्रिपुतुर जिला बेल्लूर प्रदेश तमिलनाडु ने रसूलाबाद पुलिस को बताया कि गत मंगलवार की रात चोरों ने साइड पर तैनात उसके गार्डों को कमरे में बंदकर अल्टामिशन, डिडेक्टेड बोर्ड को समेत कई सामान लूट ले गए।
विज्ञापन


 स्टोर पर मौजूद गार्ड रामकिशोर निवासी जमीनीनिवादा संजय, निवासी चित्तानिवादा, अवधेश निवासी बुझवा, रजपाल निवासी कटिका, महेश निवासी सुजानपुर ने बताया कि बदमाश पीछे लगे कटीले तारों की बाड़ थामकर रात 12 बजे घुसे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अंदर घुसते ही उन्हाेंने मारपीट शुरू कर दी और उन्हें मारपीट कर कुंडी लगा दी। बदमाशों से महेश से बंदूक व सभी से मोबाइल छीन लिए। इसके बाद क्या हुआ उन्हें नहीं मालूम।

 इधर पुलिस ने चोरी के मामले में जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि रिपोर्ट लिख ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

क्षेत्राधिकारी शशिशेखर दीक्षित व वह स्वयं लगे हैं। सुबह से चोरों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed