फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   last three days missing person dead body found

युवक की हत्या, शव खेत में मिला

Wed, 11 Nov 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Wed, 11 Nov 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
last three days missing person dead body found
मूसानगर थाना क्षेत्र के कृपालपुर गांव मेें तीन से लापता युवक की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी, शव मंगलवार सुबह गांव के नजदीक खेत में संदिग्ध दशा में पड़ा मिला। शव से दाहिना हाथ नदारद था।
विज्ञापन


चेहरा कुचला हुआ था और शरीर पर फफोले पड़े थे। भाई रघुवीर यादव की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कृपालपुर निवासी रघुवीर यादव ने बताया कि उसके भाई रघुराज व जगदीश बाहर नौकरी करते हैं। सबसे छोटा भाई सुरेंद्र (35) अपनी पत्नी प्रियंका, पुत्र आलोक (4), छह महीने की दुधमुंही पुत्री, साली शिखा और भतीजा करन सिंह (25) संग पुश्तैनी मकान में रहता था। पिता परशुराम अपने सभी पुत्रों के घर आते-जाते रहते हैं।
विज्ञापन


सुरेंद्र तीन महीने के लिए सूरत-गुजरात में काम करने के लिए चला गया, वहां से एक पखवारे पहले घर आया था। पत्नी प्रियंका ने बताया कि  शनिवार को रात में करीब साढ़े नौ बजे अज्ञात व्यक्ति के बुलाने पर पति सुरेंद्र चादर लपेटकर उसके साथ चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद उनका पता नहीं चला। मंगलवार को सुबह क्षतविक्षत शव मकान के ही नजदीक खेत में मिला। कुछ दूरी पर टीले के एक गड्ढे में खून बिखरा था और नजदीक ही चादर व चप्पलें पड़ी थीं। कुछ दूरी पर सिर के बाल भी पड़े मिले। दाहिना हाथ किसी धारदार हथियार से काटा गया था।


शरीर पर फफोलों से किसी एसिड डाले जाने का अनुमान लगाया गया है। थानेदार रामनिवास यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जांच पड़ताल की जाएगी और जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed