{"_id":"5914c1bb4f1c1bf207850969","slug":"labor-killed-two-injured-in-tractor-trolley","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली में दबकर मजदूर की मौत, दो जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ट्राली में दबकर मजदूर की मौत, दो जख्मी
ब्यूराो कानपुर देहात।
Updated Fri, 12 May 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
जख्मी
- फोटो : amarujala
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के कंचनमढ़ी गांव के एक ईंट भट्ठे के मजदूर की गुरुवार को ट्रैक्टर ट्राली में दबकर मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जबकि, ट्रैक्टर ट्राली में सवार उसके दो परिजन भी जख्मी हैं। उनका सीएचसी में उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराना बस अड्डा टीकमगढ़, मध्यप्रदेश निवासी प्रह्लाद (50) अपने परिवार के साथ ईंट भट्ठे में ट्रैक्टर ट्राली से कच्ची ईंट ढोने का काम करता था। गुरुवार की सुबह वह पुत्र प्रमोद (17) और पुत्री प्रीती (15) के साथ ट्रैक्टर ट्राली लेकर फड़ से कच्ची ईंट उठाने जा रहा था। रास्ते में पहिया निकल जाने से ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इसमें सवार तीन लोग दब गए।
ट्रैक्टर ट्राली में देर तक दबे रहने के कारण प्रह्लाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रमोद और प्रीती जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर परिजन प्रह्लाद को सीएचसी पुखरायां ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने मौत होने की पुष्टि की। मौत की खबर मिलते ही मजदूरों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी यशोदा, विवाहिता पुत्री रानी, विनीता का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन