फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kidnapping of twin brothers in chitrakoot case, Dead body found in Banda

अपहरण के बाद जुड़वां भाइयों की हत्या के बाद चित्रकूट में भारी बवाल, पुलिस तैनात, धारा 144 लागू

Sun, 24 Feb 2019 09:08 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 24 Feb 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
kidnapping of twin brothers in chitrakoot case, Dead body found in Banda
चित्रकूट में बवाल
12 फरवरी को चित्रकूट जिले के सीमावर्ती क्षेत्र से अपहृत तेल उद्यमी के जुड़वा पुत्रों के शव आज बरामद हुए हैं। दोनों बच्चों के शव बांदा की यमुना नदी से बरामद किए गए हैं। हत्या करने के बाद अपराधियों ने शव को अवगासी घाट पर फेंक दिए थे।
विज्ञापन




यूपी और एमपी की पुलिस बच्चों की बरामदगी में फेल रही। इसके बाद मामले की जांच STF को सौंपी गई थी। लेकिन उसके भी हाथ खाली रहे। कहा जा रहा है कि 25 लाख रुपए फिरौती देने पर भी बच्चों की जान नहीं बची। पुलिस इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तनाव फैल गया। कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है। बांदा जिले में दोनों बच्चों के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस ने माइक से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञात हो कि 12 फरवरी को कट्टे को नोक पर दिन दहाड़े शिवांग और देवांग नाम के जुड़वा भाइयों का अपहरण हुआ था।

इस घटना से पूरे जिले में तनाव का माहौल है। लोगों ने जगह-जगह तोड़फोड़ शुरू कर दी जिससे पुलिस ने लाठी चार्ज किया। यहां तक की आक्रोशित लोगों पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले तक छोड़ने पड़े। 

आक्रोशित लोगों ने जिले में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिससे पुलिस लाठी चार्ज करने पर मजबूर हो गयी। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। जिले में जगह-जगह पुतले फूंके जा रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार इस घटना का मास्टरमाइंड ट्रस्ट के पुरोहित का बेटा पदम कांत शुक्ला निकला। पुलिस ने पदम कांत शुक्ला व उनके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

चित्रकूट जिले में घारा 144 लागू कर दी गयी है। 

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एमपी के चित्रकूट से अपहृत जुड़वा बच्चों को यूपी में मृत पाए जानें पर ट्वीट कर कहा कि मैं दोनों बच्चों को श्रद्धांजलि देता हूं। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। हमें उम्मीद थी कि सरकार और प्रशासन इसे गंभीरता से लेगी और बच्चों को बचाएगी। इस घटना ने मुझे अंदर तक हिला कर रख दिया है। 
 
इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें राजू द्विवेदी, पदम शुक्ला, लकी सिंह, रोहित द्विवेदी, रामकेश यादव, पिंटू उर्फ पिंटा को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों में सभी की उम्र 22 से 25 वर्ष के करीब है। शुरुआती जांच-पड़ताल में पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम फिरौती के उद्देश्य से दिया गया था। आखिर में पहचान उजागर न हो जाए इस डर से आरोपियों ने अपहरण किए गए बच्चों की हत्या कर दी। 
 

इस मामले में आईजी चंचल शेखर प्रेसवार्ता के दौरान वारदात को अंजाम देने वालों का खुलासा किया। साथ ही बताया कि 20 लाख फिरौती में से 17 लाख 67 हजार बरामद किए जा चुके हैं। आरोपियों के पास से पिस्टल बरामद हुई है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान जुर्म कबूलते हुए बताया कि उन्होंने दोनों बच्चों की पानी मे डुबो कर हत्या की थी। उनके शव न मिलें इसके लिए जंजीरों से पत्थर बांधकर शवों को पानी फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed