Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur welding worker died by hanging he had been struggling with illness and mental stress

कानपुर: वेल्डिंग कारीगर ने फंदा लगाकर दी जान, बीमारी और मानसिक तनाव से था परेशान, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 18 Nov 2026 04:19 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 18 Nov 2026 04:19 PM IST
सार

Kanpur News: न्यू ईदगाह कॉलोनी में पिछले पांच साल से गंभीर बीमारी और मानसिक तनाव से जूझ वेल्डिंग कारीगर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार देर रात जब उनकी पत्नी घर लौटीं और ताला खोलकर अंदर गईं, तो पति का शव फंदे पर लटका मिला।

विज्ञापन
Kanpur welding worker died by hanging he had been struggling with illness and mental stress
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में कर्नलगंज थाना क्षेत्र की न्यू ईदगाह कॉलोनी में पांच साल से बीमारी और मानसिक परेशानी से जूझ रहे वेल्डिंग कारीगर नूरअली उर्फ गुड्डू (52) ने मंगलवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी घर लौटीं और मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर पहुंचीं, तो कमरे में पति का शव लटका मिला। उनकी चीख सुनकर परिजन पहुंचे और नूरअली को निजी अस्पताल ले गए।

विज्ञापन

यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नूरअली के छोटे भाई राजू ने बताया कि वह करीब पांच साल से मानसिक परेशानी से जूझ रहे थे। रात में नींद नहीं आती थी और कई बार अचानक उठकर चलने लगते थे। हैलट में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन कोई खास सुधार नहीं हुआ था। परिवार में पत्नी शबाना और बेटी तमन्ना हैं। राजू के मुताबिक, मंगलवार को पत्नी और बच्चे घर से बाहर गए थे।

विज्ञापन
Trending Videos

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पत्नी ने मुख्य गेट पर बाहर से ताला लगा दिया था। देर रात लौटकर ताला खोला, तो नूरअली का शव कमरे में रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। उनकी चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कर्नलगंज थाना प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि घटनास्थल की जांच पड़ताल की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed