फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Report on the councillor for indecency with the officer and beating the young man

कानपुर : अधिकारी से अभद्रता और युवक को पीटने के मामले में पार्षद पर रिपोर्ट

Thu, 02 Sep 2021 12:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 02 Sep 2021 12:48 AM IST
सार

  • बिनगवां पार्षद मेनका सिंह सेंगर के खिलाफ नौबस्ता थाने में दो एफआईआर

विज्ञापन
Kanpur: Report on the councillor for indecency with the officer and beating the young man
FIR

विस्तार

नौबस्ता पुलिस ने जोनल स्वच्छता अधिकारी से अभद्रता और युवक को बंधक बनाकर पीटे जाने के मामले में बुधवार को दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कीं। पुलिस ने दोनों की मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नौबस्ता में 26 अगस्त को सफाई कर्मियों का वेतन रोकने का आरोप लगाकर वार्ड 87  पार्षद मेनका सिंह सेंगर अपने छह साथियों के साथ उस्मानपुर स्थित शेल्टर होम स्थित कार्यालय पहुंचीं थीं। जहां प्रदर्शन के दौरान उन्होंने जोनल स्वच्छता अधिकारी सुरेश कुमार यादव से अभद्रता की। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से अंगोछा गले में डालकर खींचा।
विज्ञापन


मंगलवार को पीड़ित के साथ नगर निगम के अधिकारी डीसीपी साउथ से मिले और पार्षद और उसके साथियों के खिलाफ बलवा, मारपीट, धमकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ गल्ला मंडी ब्रह्म नगर में युवक पर चोरी का आरोप लगाकर पेड़ से बांधकर पीटने के मामले में पुलिस ने दलनपुर निवासी रवि कुमार की तहरीर पर पार्षद समेत 18 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। रवि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गल्ला मंडी में पत्नी से मिलने आया था। इस दौरान पार्षद मेनका सिंह सेंगर ने अपने साथियों संग उसे रोक लिया।


आरोप है कि इसके बाद पार्षद ने चोरी का आरोप लगाकर पेड़ से बंधवाकर लाठी-डंडों से पिटवाया। एसीपी गोविंदनगर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि रवि की तहरीर पर पार्षद मेनका और उनके 18 अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed