{"_id":"6130f5878ebc3ee531055e77","slug":"kannauj-crime-news-teacher-obscene-act-with-a-student-of-class-7th","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: शिक्षक ने की सातवीं की छात्रा से अश्लील हरकत, परिजनों की शिकायत पर बीईओ ने की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कन्नौज: शिक्षक ने की सातवीं की छात्रा से अश्लील हरकत, परिजनों की शिकायत पर बीईओ ने की जांच
Thu, 02 Sep 2021 09:34 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 02 Sep 2021 09:34 PM IST
सार
इंचार्ज प्रधानाध्यापक का कहना है कि आरोप निराधार हैं। 16 अगस्त से मुझे डेंगू था। कानपुर में भर्ती हूं। इससे पूर्व मेरी साजिश के तहत एक मार्च को भी शिकायत हुई थी। बीएसए ने विद्यालय का निरीक्षण किया था। अभी भी मुझे फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कन्नौज जिले में सौरिख इलाके के कंपोजिट विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक पर अश्लीलता का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच कर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट बीएसए को भेजी है।
इलाके के एक गांव में संचालित कंपोजिट विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक पर अश्लीलता का आरोप लगाते हुए परिजन को जानकारी दी। परिजनों ने प्रधान और बीईओ को मामला बताया। बीईओ राजेश कुमार ने विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं से मामले की जानकारी ली।
प्रथम दृष्टया शिकायत सही मिलने पर बीईओ ने बच्चों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की संस्तुति बीएसए से की है। बीएसए केके ओझा का कहना है कि उन्हें बीईओ ने मौखिक जानकारी दी है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक को बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं इंचार्ज प्रधानाध्यापक का कहना है कि आरोप निराधार हैं। 16 अगस्त से मुझे डेंगू था। कानपुर में भर्ती हूं। इससे पूर्व मेरी साजिश के तहत एक मार्च को भी शिकायत हुई थी। बीएसए ने विद्यालय का निरीक्षण किया था। अभी भी मुझे फंसाया जा रहा है।