फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   jyoti murder case, police collect information of Piyush`s property

ज्योति हत्याकांडः पुलिस ने जुटाया पीयूष की संपत्ति का ब्यौरा

Sat, 03 Sep 2016 10:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 03 Sep 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
jyoti murder case, police collect information of Piyush`s property
ज्याेति हत्याकांड में पूछताछ के लिए पीयूष के घर पहुंची पुलिस
ज्योति हत्याकांड मामले में शनिवार को एक बार फिर मध्यप्रदेश के जबलपुर की पुलिस पीयूष श्यामदासानी के घर गिरफ्तारी करने पहुंची। पीयूष के परिजन पुलिस के पहुंचने से पहले ही घर छोड़कर निकल गए। फिर वह नगर निगम मुख्यालय और जोन-5 और जोन-6 गई। यहां पीयूष के परिजनों की फैक्ट्री और बंगलों की संपत्ति का आंकलन किया। जबलपुर पुलिस काकादेव पुलिस के साथ पीयूष के घर पहुंची तो घर पर नौकरों के सिवा कोई नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि ज्योति की मां माया नागदेव ने जबलपुर के कैंट थाने में पीयूष के पिता ओमप्रकाश, पूनम, मुकेश, रिंकी श्यामदासानी के खिलाफ 406 (अमानत में खयानत) के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

डेढ़ घंटे बाद मिली गाड़ी
जबलपुर पुलिस काकादेव थाने डेढ़ घंटे पहले आ गई थी। लेकिन थाने में पुलिस की गाड़ी न होने के कारण डेढ़ घंटे तक वहीं बैठी रही। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस को गाड़ी और फोर्स मिली तो पुलिस पीयूष के घर पहुंची।
विज्ञापन

नगर निगम से लिया पीयूष की संपत्ति का ब्योरा
मध्य प्रदेश पुलिस पीयूष के घर जाने के बाद सीधे नगर निगम मुख्यालय गई। यहां पीयूष और उसके परिजनों की संपत्ति की जानकारी जुटाई। जोन-पांच और जोन-छह में जाकर बंगले और फैक्ट्री जाकर भी जांच - पड़ताल की। इससे पीयूष के परिजनों, करीबियों में हड़कंप मच गया। एमपी पुलिस टीम में दारोगा मार्टिन टिर्की, कांस्टेबिल राहुल मिश्रा और महिला कांस्टेबिल रेखा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed