फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jewelry - Rs fled father , groom mortgage

जेवर-रुपये लेकर भागा बाप, दूल्हा बंधक

Tue, 10 Feb 2015 02:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 10 Feb 2015 02:57 AM IST
विज्ञापन
Jewelry - Rs fled father , groom mortgage
परेड के एक हाते में रविवार रात गरीब परिवार की हंसी-ठिठोली मायूसी में बदल गई। सजा-धजा घर, खाने-पीने की चीजें, उपहार के लिए इकठ्ठा सामान सब धरे रह गए।
विज्ञापन


हाथों में मेहंदी रचाने और लाल जोड़े में सजने के बाद भी बिटिया पारो (काल्पनिक नाम) दुल्हन नहीं बन सकी। बारात आने के पहले दूल्हे का पिता अपने घर से सारे जेवर और रुपये लेकर भाग निकला।

बाद में ढूंढने के बहाने चाचा भी सरक गया। इसके बाद बारात भी नहीं आई। लड़की के परिजन देर रात दूल्हे को चकेरी से उठा लाए। उसे सोमवार को दिन भर बैठाये रखने पर भी न पिता लौटा और न चाचा।
विज्ञापन


शादी रद कर परिजन बेकनगंज थाने पहुंचे, वहां से उन्हें चकेरी के लिए टरका दिया गया। देर शाम चकेरी पुलिस ने तहरीर लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

हाता निवासी एक मजदूर की बेटी पारो की शादी तय कराने में मध्यस्थ एक रिश्तेदार था। चकेरी में ओमपुरवा ताड़बगिया निवासी पप्पू के इकलौते बेटे दीपू से शादी तय हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


8 फरवरी को शादी होनी थी। रविवार रात पारो की शादी के लिए पूरा परिवार और मोहल्ला तैयारियों में जुटा था। बारात आने का इंतजार था लेकिन रात के 12 बज गए, बारात नहीं आई।

पप्पू का मोबाइल स्विच ऑफ था और बाकी लड़के वाले फोन नहीं उठा रहे थे। रात 12 बजे के बाद पारो के पिता और मुहल्ले के कई लोग चकेरी में पप्पू के घर पहुंचे।

वहां देखा कि दूल्हा दीपू अपने चाचा बबलू और कुछ रिश्तेदारों के साथ बैठा था। दीपू ने बताया कि पापा घर के जेवर और रुपये लेकर भाग गए हैं। अब बारात उठाने भर के पैसे भी नहीं बचे हैं।

जैसे-तैसे दीपू अपने मौसी-मौसा, मामा-मामी, चाचा को लेकर परेड आया। तब तक रात के ढाई बज चुके थे। द्वारचार हुआ। इसी बीच पप्पू को ढूंढने की बात कह कर चाचा बबलू भी रफूचक्कर हो गए।

पारो के परिवार और मुहल्ले के लोगों ने शादी के सारे कार्यक्रम रोक दिए। किसी ने खाना नहीं खाया, जैसे-तैसे सुबह होने का इंतजार हुआ। पारो के पिता और मुहल्ले के लोग दोपहर तक दीपू के पिता और चाचा के न लौटने पर बेकनगंज थाने पहुंचे।

चकेरी थानाक्षेत्र का मामला बताकर उन्हें टरका दिया गया। वे लिखी हुई तहरीर लेकर लौट आए। शाम को दूल्हे दीपू और साड़ियों की गठरी लेकर पारो के परिजन चकेरी थाने पहुंचे। 


वहां थानेदार के मौजूद न होने से उन्हें शिवगोदावरी पुलिस चौकी भेज दिया गया। पारो के पिता ने बताया कि   उन्होंने पुलिस चौकी में तहरीर दे दी है।

चकेरी इंस्पेक्टर कमल यादव का कहना है कि तहरीर की जांच कराई जा रही है। लड़के के पिता और चाचा को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed