{"_id":"585817194f1c1b1f64e39365","slug":"jalaun-incident-reports-against-400-annoyed-50-nominated","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन कांड में 400 के खिलाफ रिपोर्ट, 50 नामजद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालौन कांड में 400 के खिलाफ रिपोर्ट, 50 नामजद
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 19 Dec 2016 10:51 PM IST
सार
-जालौन के औरैया रोड पर हुए हादसे के बाद हुआ था बवाल
-एसपी बोले, उपद्रवियों की है वीडियो, दोषियों को नहीं बख्शेंगे
विज्ञापन
जालौन कांड की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जालौन के औरैया रोड पर छत्रसाल इंटर कालेज के सामने रविवार को डंपर के बाइक सवार तीन लोगों को रौंदे जाने के बाद हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल पर कराई गई वीडियोग्राफी के आधार पर 50 नामजद और 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इन सभी के खिलाफ आगजनी और तोड़फोड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई भी की जा सकती है।
रविवार को एक डंपर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया था। इससे तीनों की मौत हो गई थी। इस दौरान स्थानीय पुलिस की उदासीनता व चौकी प्रभारी द्वारा की गई अभद्रता से नाराज आम लोगों ने डंपर व पुलिस की दमकल गाड़ी समेत कुल चार गाड़ियों में आग लगा दी थी। पुलिस के लाठीचार्ज से भड़की भीड़ ने पथराव भी किया गया और पुलिस की एक जीप को भी तोड़ दिया था।
करीब तीन घंटे बवाल के बाद पहुंचे एसपी के प्रयासों से मामला शांत हो गया। इस दौरान पुलिस ने वीडियोग्राफी भी करा दी थी जिसके आधार पर सोमवार को क्षेत्र के 50 लोगों पर नामजद और 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ आगजनी और तोड़फोड़ का मामला दर्ज कर लिया गया। एसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि वीडियोग्राफी के आधार पर चिह्नित उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। दोषी लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही इन लोगों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
एंबुलेंस चालक का बयान हुआ दर्ज
पुलिस ने उस एंबुलेंस चालक विक्रम सिंह व सहायक देवेंद्र नाथ का भी बयान दर्ज किया जिसके साथ तब मारपीट की गई थी जब वह सड़क दुर्घटना में घायल जय सिंह निवासी ऊमरी को लेने पहुंचा था। एंबुलेंस भी तोड़ दी गई। एंबुलेंस के चालक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, तोड़फ ोड़ करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
डंपर चालक ने भी दर्ज कराया बयान
कोतवाली पुलिस ने डंपर मालिक चंद्रप्रकाश नीखरा निवासी पूंछ व रघूराज सिंह निवासी पूंछ की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ उत्पात मचाने व प्राइवेट संपत्ति को रोककर तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज कर लिया। भीड़ में शामिल लोगों को चिन्हित किए जाने की कार्यवाही शुरू की।
इन लोगों के नाम हुआ मुकदमा दर्ज
प्रभारी कोतवाल राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि नामजद लोगों में हाफि ज रिजवान, हामिद एलपी, रिंहान, आलम, प्रद्युमभन दीक्षित, इमरान शाह, असलम कुरैशी, इकलाख, बल्ली कुरैशी, इकबाल कुरैशी, शिवम सेंगर, वाजिद, संजीव खटीक समेत 55 लोग शामिल हैं