फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   innocent son brutally murdered After the mother

कानपुर की युवती की जयपुर में हुई थी हत्या, डेढ़ साल के बेटे को भी मार डाला, पति पर हत्या का आरोप

Wed, 08 Jan 2020 07:54 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 08 Jan 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
innocent son brutally murdered After the mother
मां के बाद मासूम बेटे की निर्मम हत्या - फोटो : अमर उजाला
जयपुर के प्रताप नगर की एनआरआई कॉलोनी में इंडियन ऑयल के अधिकारी रोहित तिवारी की पत्नी श्वेता (32) की मंगलवार को हत्या के बाद गायब किए गए उनके डेढ़ साल के बेटे का शव बुधवार को मिला।
विज्ञापन


हत्यारों ने बच्चे को मौत के घाट उतारकर उसका शव अपार्टमेंट के ही पीछे झाड़ियों में फेंक दिया। उधर, बुधवार को श्वेता के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव मायकेवालों के सुपुर्द कर दिया गया। दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी है।
विज्ञापन

श्वेता के मायकेवालों ने उनके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर सर्विलांस की मदद से श्वेता के मोबाइल पर आए संदिग्ध नंबर खंगाल रही है। एनआरआई कॉलोनी स्थित यूनिक टॉवर के फ्लैट नंबर 103 में मंगलवार को मूलरूप से सर्वोदय नगर निवासी श्वेता तिवारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।


हत्या के बाद उनके डेढ़ साल के बेटे श्रीयम का अपहरण कर लिया था। बदमाशों ने श्वेता के ही मोबाइल से मैसेज के जरिये उनके पति रोहित को श्रीयम के अपहरण की जानकारी देकर तीस लाख की फिरौती मांगी थी।

पुलिस का कहना है कि श्वेता के पिता सुरेश मिश्र ने अपने दामाद रोहित पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि रोहित ने श्वेता से झगड़ा किया था, उसके बाद हत्या की धमकी दी थी। पुलिस रोहित से पूछताछ कर रही है। कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच हो रही है।

सिर पर वार कर मासूम को मारा 
श्रीयम के सिर(पिछले हिस्से में) पर गहरा जख्म है। पुलिस व फोरेंसिक टीम के मुताबिक किसी भारी वस्तु से सिर पर वार कर श्रीयम को मारा गया। बुधवार को श्वेता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि धारदार हथियार से उनका गला रेता गया। चेहरा बिगाड़ने के लिए भारी वस्तु से चेहरे पर कई वार किए गए।
विज्ञापन

दोपहर 2-3 बजे के बीच श्वेता को मारा गया 
जांच में पता चला है कि मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पड़ोसियों ने श्वेता को फ्लैट की बालकनी में देखा था। शाम 4:30 बजे उनकी नौकरानी जब वहां पहुंची, तो श्वेता का शव पड़ा मिला। इसके पहले तीन बजे श्वेता की मां माधुरी ने जब उनको फोन किया था, तो कॉल रिसीव नहीं हुई थी। पुलिस का कहना है कि दो से तीन बजे के बीच श्वेता को मारा गया। 
 

साक्ष्यों को जुटाने के साथ-साथ रोहित से पूछताछ की जा रही है। कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच हो रही है। - राहुल जैन, डीसीपी, जयपुर ईस्ट 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed