{"_id":"5810d1c24f1c1bac52bc2547","slug":"innocent-game-play-was-swinging-on-the-gallows","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलते-खेलते फांसी पर झूल गया मासूम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेलते-खेलते फांसी पर झूल गया मासूम
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 26 Oct 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
मौके पर ही मासूम की मौत हो गई
कानपुर कैंट के एक स्कूल परिसर में 10 साल के बच्चे की गर्दन खेलते-खेलते हुए रस्सी से कस गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने जब पेड़ से रस्सी के सहारे मासूम का शव लटकते देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने हादसे की तहरीर दी है।
मैकूपुरवा स्थित रोटरी स्कूल परिसर में रहने वाले गगन वर्मा का भांजा दीपक (10) मंगलवार की दोपहर घर के पास ही पेड़ पर रस्सी बांधकर खेल रहा था। गगन के मुताबिक शाम तक जब गगन घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। कुछ दूरी पर पेड़ पर बंधी रस्सी से दीपक का शव लटकते देखा तो सभी को होश उड़ गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। गगन के मुताबिक दीपक रोटरी स्कूल की ही कक्षा पांच का छात्र था। वह यहां अपनी ननिहाल में रहता था। उसके माता पिता औरैया में रहते हैं। परिवार में 5 बहनें और एक भाई भी है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल हादसे की तहरीर मिली है, फिर भी जांच पड़ताल की जा रही है।