फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   indecent act with innocent in etawah, crime news

यूपी: सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ने मासूम से की अश्लील हरकत, आपबीती सुन दंग रह गई मां, बच्ची अस्पताल में भर्ती

Sun, 18 Jul 2021 11:59 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 Jul 2021 11:59 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर  दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
indecent act with innocent in etawah, crime news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इटावा जिले में भरथना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सरकारी जूनियर हाईस्कूल से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक (70 वर्षीय) ने चार साल की मासूम के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। बच्ची घर पहुंची और मां को आप बीती सुनाई। परिजनों ने पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर  दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम एक मजदूर की चार वर्षीय बेटी अपनी बड़ी बहन के साथ निर्माणाधीन मंदिर के पास खेल रही थी। उसी दौरान गांव में सरकारी जूनियर हाईस्कूल से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सरनाम (70)  वहां पहुंचा।
विज्ञापन


उसने खेल रही बच्ची को बहाने से बुलाया और बच्ची से शारीरिक छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की, जिससे बच्ची की हालत बिगड़ गई। आरोपी मौके से भाग गया। खून से लथपथ बच्ची अपने घर पहुंची और अपनी मां को घटना की जानकारी दी। बच्ची को लेकर परिजन भरथना थाने पहुंचे। पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सीओ विजय सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed