फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Immersed in the hammock on corporate debt trap

कर्ज में डूबा कारोबारी फंदे पर झूला

Thu, 31 Dec 2015 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Thu, 31 Dec 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
Immersed in the hammock on corporate debt trap

चकेरी में स्क्रैप कारोबारी नितिन जायसवाल का शव फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने शव नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। नितिन की पत्नी और ससुरालियों ने परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। चकेरी पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन देकर ससुरालियों को शांत कराया।

विज्ञापन


शिवकटरा निवासी बजरंग लाल जायसवाल का जरीबचौकी पर स्क्रैप कारोबार है। घर में पत्नी रुकि्मणी देवी, बेटा नितिन जायसवाल (30), बहू आकांक्षा हैं। नितिन भी पिता के साथ स्क्रैप कारोबार देखता था।
विज्ञापन


मां रुकि्मणी ने बताया कि बहू आकांक्षा एक माह से मायके में है। बेटा बुधवार दोपहर को घर आया और अपने कमरे पर चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर मां ने आवाज लगाई तो भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांक कर देखा तो नितिन का शव फंदे से लटक रहा था। पड़ोसियों की मदद से परिजनों ने शव नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति की मौत की खबर सुनते ही आकांक्षा अपने पिता लक्ष्मीनारायण सहित मायके वालों के साथ पहुंची। ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया।

चकेरी इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी ने बताया कि पड़ताल में दस लाख रुपये कर्ज सहित व्यापार में घाटे की बात सामने आई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

महाराजपुर में एकाउंटेंट ने लगाई फांसी
कानपुर(ब्यूरो)। सरसौल में युवक का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। ससुरालियों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पुलिस को भाइयों के खिलाफ तहरीर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने से मौत की बात सामने आई है। सरसौल निवासी मनीष (30) आढ़ती के यहां एकाउंटेंट थे।

घर में पत्नी कीर्ति और डेढ़ साल की बेटी सहज है। दो भाइयों अंकित और छोटू का परिवार भी साथ में रहता है। अंकित ने बताया कि पंद्रह दिन से भाभी कीर्ति नौबस्ता स्थित मायके गई हुई थीं। मंगलवार की रात 11 बजे मनीष अपने कमरे में सो गए। सुबह उनका शव फंदे से लटकता मिला।


इसकी सूचना जैसे ही ससुरालियों को मिली वे मनीष के घर पहुंचकर हंगामा करने लगे। उन्होंने भाइयों पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस को कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed