{"_id":"603c78522862f63a1211cbe2","slug":"husband-of-constable-set-fire-on-children-and-wife-of-house-owner-in-kanpur-dehat-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात: सिपाही के पति ने सभासद की पत्नी व दो बच्चों पर पेट्रोल डाल आग लगाई, दोनों बच्चों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर देहात: सिपाही के पति ने सभासद की पत्नी व दो बच्चों पर पेट्रोल डाल आग लगाई, दोनों बच्चों की मौत
Mon, 01 Mar 2021 10:47 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:47 AM IST
विज्ञापन
मृतक बच्चों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में अकबरपुर के नेहरू नगर में किराएदार सिपाही के पति ने मकान मालिक सभासद की पत्नी व उसके दो बच्चों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। क्षेत्रीय लोगों ने आनन-फानन में आग बुझाई और महिला व दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया।
इसके साथ ही भागने का प्रयास कर रहे आरोपित का पीछा किया। इस बीच वह ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं अस्पताल में गंभीर झुलसे दोनों बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की पड़ताल शुरू की है।
नेहरू नगर में सभासद जितेंद्र यादव अपने आवास पर पत्नी अर्चना, चार वर्षीय बेटी अक्षिता व डेढ़ वर्षीय बेटा हनु के साथ रहते हैं। उनके मकान में कोतवाली में तैनात महिला सिपाही उषा किरायेदार हैं और पति अवनीश के साथ रहती है। पड़ोसियों के अनुसा रविवार देर रात अवनीश ने मकान मालिक की पत्नी अर्चना व दोनों बच्चों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया।
विज्ञापन
तीनों की चीख-पुकार मची तो दूसरे कमरे से जितेंद्र व आसपास के लोग भी एकत्र हुए। आनन-फानन उनपर कंबल डालकर आग बुझाई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई।
देर रात एसपी केशव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और जितेंद्र से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि आरोपित कई दिन से मानसिक तनाव में था, लेकिन पता नहीं था कि वह इस तरह की घटना करेगा। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने महिला सिपाही से भी पूछताछ की है। जांच के बाद आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।