बेटे ने बहू को मार डाला तो बुजुर्ग ने कर ली आत्महत्या, कहीं ये वजह तो नहीं!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह घटना हमीरपुर जिले में जरिया थानाक्षेत्र के जमोड़ी गांव की है। यहां सुबह करीब नौ बजे पति ने पत्नी से जंगल में लकड़ियां काटने के लिए चलने को कहा। घर से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में पहुंचकर पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। बेटे व बहू को ढूढ़ते हुए पिता भी जंगल में पहुंचे तो इस वारदात को देखकर हैरान रह गए।
पिता को घटना स्थल पर देख बेटा गुस्से में बोला कि अब तुम्हें भी नहीं छोड़ूंगा। बेटे के सिर पर हैवानियत सवार देख पिता जंगल से भागकर गांव आया और ग्रामीणों को जानकारी दी। इसके बाद पिता ने घर से कुछ ही दूर खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी। इस घटना के बाद से गांव के लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। ससुर से अवैध संबंध के शक के चलते पत्नी की हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।