{"_id":"582c921f4f1c1b7b388ff917","slug":"husband-killed-his-wife-and-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर पति फांसी पर झूला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर पति फांसी पर झूला
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 16 Nov 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
हत्यारे पति का मेंटल हॉस्पिटल ग्वालियर में चल रहा था इलाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा थाना महोबकंठ के ग्राम करपहाड़िया में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। बाद में खुद फांसी पर झूल गया। शाम को खेत से आए परिजनों ने आवाज देने के बाद भी अंदर से दरवाजे न खुलने पर परिजनों ने सीढ़ी लगाकर अंदर प्रवेश किया तो आंगन में महिला मृत पड़ी थी और उसके पति को फांसी पर लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना के तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को फांसी से नीचे उतारकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
ग्राम करपहाड़िया निवासी कमला पाल 40 पुत्र वीरेंद्र पाल बुधवार को घर पर था। जबकि परिवार के लोग खेतों पर काम करने गए थे। मृतक के बड़े भाई विश्वनाथ ने बताया कि शाम को खेत से लौटने पर अंदर से दरवाजे बंद मिले। कई बार आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब न आने पर परिजन सीढ़ी लगाकर अंदर पहुंचे जहां पर कमला पाल की पत्नी राजकुमारी का शव खून से लथपथ पड़ा था और कमलापत कमरे में फांसी के फंदे पर झूल रहा था। जिससे यह अनुमान लगाया जाता है कि कमलापत ने ही पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के भाई ने बताया कि सूचना देने के तीन घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पति पत्नी की मौत की खबर गांव में फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जानकारी करने पर पता चला की दो दिन पहले कमलापाल ग्वालियर से लौटा था और उसका मानसिक संतुलन ठीक न होने के कारण ग्वालियर में इलाज चल रहा था।