फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   husband cut nose of his wife

पति बोला-मुझे एक बार पत्नी से अकेले में मिलने दो, मौका पाते ही उड़ा दी नाक

Wed, 14 Jun 2017 11:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 14 Jun 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
husband cut nose of his wife
जिला अस्पताल में भर्ती घायल प्रियंका

यूपी के कानपुर देहात में बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया। यहां के रसूलाबाद इलाके में जरा सी बात से गुस्साये एक पति ने समझौता कराने वालों के सामने अपनी एक मांग रख दी। पत्नी से अकेले में मिलने की बात कहकर उसने अपनी पत्नी की नाक ही काट दी।  

विज्ञापन


रसूलाबाद कस्बे के के गौतमबुद्ध नगर निवासी श्याम सिंह और उसकी प्रियंका (30) का मंगलवार को किसी बात पर विवाद हो गया था। इसके बाद कस्बे की एक मिल में लोगों को बुलाकर समझौते का दौर चल रहा था। पति ने कहा कि एक बार मुझे अकेले में पत्नी से बात करने का मौका दिया जाए। सभी लोग बाहर आ गए, और उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इस बीच पति ने मौका पाकर पत्नी की चाकू से नाक काट ली। महिला चिल्लाई तो बाहर खड़े लोग दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और युवक को पकड़ा। 

विज्ञापन


घायल महिला को रसूलाबाद थाने से सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। भर्ती महिला ने बताया कि पति श्याम सिंह के साथ 6 मई 2013 को शादी हुई थी। उसकी दो पुत्रियां दो वर्ष की नंदनी व छह माह की अंशिका है। आरोप हैं कि पति के एक महिला से अवैध संबंध हैं, साथ ही दहेज में बाइक व 50 हजार, सोने की चेन की मांग करते रहते हैं। आए दिन इस बात पर विवाद होता है। उसके पति कानपुर में ठेला लगाकर सामान बेचते हैं। बताया कि कई बार यहां से कानपुर ले गया। कमरे में छोड़कर रसूलाबाद भाग आया। मंगलवार की शाम 6 बजे मारपीट के बाद वारदात को अंजाम दिया। थाने में शिकायत पत्र नहीं लिया गया । महिला के भाई ने दिनेश कुमार राठौर ने बताया कि आरोपी श्याम सिंह को पुलिस के हवाले किया गया है। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि जांच के बाद उचित कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed