फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   hit and run case in kanpur

सुधीर शाह को नोटिस देने की तैयारी

Mon, 18 May 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 18 May 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
hit and run case in kanpur
‘शहर के सलमान कांड’ में दो मजदूरों को रौंदने वाली कार के मालिक सुधीर शाह को पुलिस नोटिस देने की तैयारी कर रही है। इन्हें एमवी एक्ट की धारा 133 के तहत यह नोटिस दी जाएगी। ताकि पता चल सके कि कार मालिक केदिवंगत होने के बाद कार का प्रयोग कौन कर रहा था? हादसे के वक्त कार कौन ड्राइव कर रहा था ?
विज्ञापन


दो बार नोटिस के बाद सुधीर शाह बयान देने नहीं आएंगे तो उन्हें और उनके बेटे अंशुल को दोषी मान लिया जाएगा। अंशुल का नाम कॉल डिटेल और सर्विंलांस की लोकेशन से खुला है।
विज्ञापन


तिलक नगर में गोपालय गेस्ट हाउस के सामने नौ मई की रात एक अनियंत्रित कार ने फुटपाथ पर सो रहे दो मजदूरों राजाराम सैनी और लल्ली पांडेय को कुचल दिया था। दोनों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद कार की नंबर प्लेट मौके पर गिर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में कोहना पुलिस ने आर्यनगर के आनंद एमवीआर अपार्टमेंट की पार्किंग से मजदूरों को कुचलने वाली कार बरामद कर ली थी। छानबीन के बाद एसएसपी शलभ माथुर ने बताया था कि हादसे के समय कार अंशुल शाह ड्राइव कर रहा था। मामले को एक्सीडेंट की धारा 304 ए से गैर इरादन हत्या 304 में तरमीम किया गया है।

मालूम हो कि सुधीर शाह ड्राइवर सफीपुर उन्नाव निवासी ओम प्रकाश पर हादसे का दोष मढ़ने की कोशिश में लगातार कर रहे हैं। अंशुल का नाम खुलने के 48 घंटे बीत गए हैं पर कोहना एसओ रणजीत सिंह उसे नहीं पकड़ सके हैं।

एसओ का दावा है कि सुधीर शाह के आनंद एमवीआर अपार्टमेंट स्थित घर और हैरिसगंज रेलबाजार में फर्म के दफ्तर में कई बार दबिश दी गई। दोनों जगहों पर ताले लटके मिले हैं। लगातार सुधीर शाह और उनके बेटे की खोज चल रही है।

एसओ ने बताया कि ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई में कानूनी दांव-पेंच न फंसे। इसलिए सुधीर शाह को एमवी एक्ट के तहत नोटिस दिया जाएगा। उनसे कार के रजिस्टर्ड मालिक बृजलाल बहुदरदास शाह के दिवंगत होने के बाद कार कौन प्रयोग कर रहा था? कार के रजिस्ट्रेशन में नाम क्यों नहीं बदलवाया गया? हादसे की रात कार कौन चला रहा था?


ड्राइवर ओम प्रकाश उस वक्त कहां था? अंशुल कहा था? इस तरह केतमाम सवालों के जवाब जानने का प्रयास होगा। दो बार नोटिस देने के बाद भी सुधीर शाह सामने आकर बयान नहीं दर्ज कराएंगे तो उन्हें ही दोषी मान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed