{"_id":"580f7c8f4f1c1bcd75bc32a5","slug":"handcart-attack-on-police-stones-outcry","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेले वालों का पुलिस पर ‘अटैक’, पत्थरबाजी-हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेले वालों का पुलिस पर ‘अटैक’, पत्थरबाजी-हंगामा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 25 Oct 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
पुलिस एक आरोपी को पकड़कर फजलगंज थाने लाई
कानपुर विजय नगर में ठेलेवालों ने वसूली का आरोप लगाकर ट्रैफिक क्रेन के सिपाही और होमगार्ड पर हमला बोल दिया। क्रेन पर पथराव किया। इस दौरान अफरातफरी मच गई। पुलिस एक आरोपी को पकड़कर फजलगंज थाने लाई।
मंगलवार की शाम ट्रैफिक पुलिस विजय नगर चौराहे पर क्रेन से अतिक्रमण हटवा रही थी। इसी बीच कुछ ठेले वालों ने वसूली का आरोप लगाते हुए विरोध किया। देखते ही देखते क्रेन के साथ चल रहे ट्रैफिक पुलिस के सिपाही ओमपाल और होमगार्ड अवनीश पांडेय से हाथापाई कर दी। मौके पर पहुंची फजलगंज पुलिस एक आरोपी राजू को पकड़कर थाने ले आई। टीआई के मुताबिक वसूली की बात गलत है। बुधवार से चौराहे पर अभियान और तेजी से चलाया जाएगा। फजलगंज पुलिस का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।