फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur: Constable accused of misdeed with girl

हमीरपुर: फेसबुक पर हुई युवती से दोस्ती, सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

Sat, 04 Sep 2021 08:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 04 Sep 2021 08:25 PM IST
सार

युवती ने कहा सिसोलर में शिकायत करने की बात कहने पर 24 अगस्त को भिंड में कोर्ट मैरिज करने वादा कर वो वहां ले गया। भिंड में उसे छोड़कर भाग निकला। युवती ने कहा सिपाही ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी है।

विज्ञापन
Hamirpur: Constable accused of misdeed with girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के सिसोलर थाने में तैनात सिपाही पर भिंड की एक युवती ने फेसबुक के जरिए मित्रता कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शनिवार को एसपी को मामले की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के जिला भिंड निवासी युवती ने बताया इटावा निवासी सिपाही मौजूदा में जिले के सिसोलर थाने में तैनात है। बताया फेसबुक पर करीब आठ माह पूर्व उससे दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों में मोबाइल पर बातचीत होने लगी। इस पर सिपाही शादी की बात कहकर छुट्टी लेकर भिंड आता रहा।
विज्ञापन


जहां एक होटल में कई बार कमरा बुक कराकर उससे दुष्कर्म किया। बताया जब उसने शादी करने की जिद की तो उसने मोबाइल बंद कर लिया। इस पर उसने महिला थाने में प्रार्थना पत्र दिया। महिला थाना बुलाने पर सिपाही आया और शादी करने की बात कहकर 20 अगस्त को वह अपने तैनाती वाले सिसोलर के सरकारी आवास पर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने कहा सिसोलर में शिकायत करने की बात कहने पर 24 अगस्त को भिंड में कोर्ट मैरिज करने वादा कर वो वहां ले गया। भिंड में उसे छोड़कर भाग निकला। युवती ने कहा सिपाही ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी है।

पीड़िता ने बताया सिपाही के भाई व मामा से इस मामले में कहा तो बोले शांत होकर बैठ जाओ। शिकायत करने पर जान से मार देंगे और गालियां दीं। इस मामले में एसपी कमलेश दीक्षित ने कहा एसओ सिसोलर को संबंधित सिपाही के खिलाफ जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed