{"_id":"179b8e963f20acc1bc159da5b891084b","slug":"gun-shot-for-extation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी न देने पर मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी न देने पर मारी गोली
अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
रंगदारी न देने पर एक युवक को दबंगों ने गोली मार दी। आनन-फानन में मौजूद लोग खून से लथपथ हालत में उसको हैलट लेकर आए। युवक के पैर में गोली लगी है। बजरिया एसओ ने बताया कि दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सीसामऊ निवासी जितेन्द्र (26) पैराशूट फैक्ट्री में ठेके पर काम करता है। घर पर पिता हरिशंकर मां राजरानी व तीन भाई और तीन बहनें हैं। मां राजरानी ने बताया कि आरोपी अंकित की वनखंडेश्वर मंदिर के पास मोबाइल की दुकान है। राजरानी का आरोप है कि अंकित अपने पांच-छह दोस्तों के साथ आए-दिन जितेन्द्र को धमकाकर महीने की पूरी तनख्वाह मांगता है।
मंगलवार रात करीब आठ बजे जितेन्द्र पास के ही दुकान में कुछ सामान लेने गया था। वहीं पर अंकित अपने साथियों समेत आ धमका। गाली-गलौज करते हुए रुपये मांगने लगा। विरोध करने पर पहले तो पीटा फिर तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली पैर में लगी। जितेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
रंगदारी मांगी, खुद को गोली मारने की कोशिश
रंगदारी मांगने वाले को कचहरी के बाहर बुलाकर वकीलों ने खूब धुना, मारपीट के दौरान आरोपी युवक ने तमंचे से अपने पेट में गोली चलाने की कोशिश भी की लेकिन वह चला नहीं। वकीलों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मंधना निवासीअधिवक्ता श्रीकांत मिश्रा ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले मनोज बाजपेई से आवास विकास नंबर तीन में मकान खरीदा था।
मकान पर इलाके के ही दबंग बलवंत उर्फ बल्लू ने अपना ताला डाल रखा था जिसको हटाने के लिए श्रीकांत से दो लाख रुपये मांग रखा था। श्रीकांत के मुताबिक मंगलवार को बल्लू ने फोन कर दो लाख की रंगदारी मांगी तो उन्होंने उसे कचहरी के पास बुला लिया। गोरा कब्रिस्तान के पास वकीलों ने उसे पकड़ लिया।
पिटाई के दौरान बल्लू ने खुद को तमंचे से गोली मारने की कोशिश भी की। लेकिन तमंचा चला नहीं। बलवंत उर्फ बल्लू पर रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने और आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर किया गया है।