फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   granddaughter murdered in the name of mobile theft

जिसके शक में नाती को पीट-पीटकर मार डाला, तकिया उठाते ही 'खुला बड़ा राज' 

Wed, 05 Sep 2018 08:20 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 05 Sep 2018 08:20 AM IST
विज्ञापन
granddaughter murdered in the name of mobile theft
डेमो पिक
यूपी के बांदा जिले में छोटी सी बात पर रिश्ते का दादा हैवान बन बैठा। उसने मोबाइल चोरी कर लेने के शक में 15 वर्षीय नाती (पौत्र) को कमरे में बंद कर रातभर पीटा। किशोर की मौत हो गई। तड़के शव दरवाजे पर रख दिया। उधर, मोबाइल फोन आरोपी बाबा के तकिया के नीचे ही रखा मिला। मृतक की मां ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों के मुताबिक, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही। 
विज्ञापन


घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव की है। सोमवार की रात करीब 10 बजे रामबहोरी के पुत्र दयासागर को उसके घर से रिश्ते का बाबा रामसुरेश रैदास पकड़ ले गया। आरोप लगाया कि दयासागर ने उसका मोबाइल चुरा लिया है। रातभर अपने कमरे में रखकर दयासागर की पिटाई की। डंडों से भी पीटा। किशोर की मां के रोकने पर भी नहीं माना। इस बीच तड़के दयासागर की मौत हो गई। आरोपी रामसुरेश ने उसका शव अपने घर के बाहर रख दिया। सुबह परिजनों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर शव और नजदीक में पड़ा खून से सना डंडा बरामद कर लिया। परिजनों के मुताबिक आरोपी रामसुरेश वहीं मौजूद था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लेकिन बिसंडा थाना पुलिस देर शाम तक गिरफ्तारी से इनकार करती रही। 
विज्ञापन


 

आरोपी अभी भी फरार

granddaughter murdered in the name of mobile theft
डेमो पिक
मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस में मृतक की मां कल्ली ने बताया कि सोमवार को आरोपी रामसुरेश की पुत्री को दयासागर जिला अस्पताल इलाज कराने ले गया था। वापस पहुंचने के बाद उस पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया दिया। मां ने बताया कि मोबाइल रामसुरेश के तकिए के नीचे रखा मिला। उधर, मृतक की दाई रामसखिया ने बताया कि रामसुरेश जब दयासागर को पीट रहा था तो वह पहुंच गई और उसे रोका। तब दयासागर जीवित था और पानी मांग रहा था लेकिन रामसुरेश ने पानी भी नहीं दिया। दयासागर के पिता की मौत कई वर्षों पूर्व हो चुकी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर, मंगलवार को देर शाम बिसंडा थाना इंसपेक्टर आनंद कुमार सिंह ने बताया कि मां की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की धारा 304 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी होगी।  

खानदानियों और गांव वालों के मुताबिक नाती का हत्याभियुक्त रामसुरेश नशे का लती है। वह ज्यादातर गांजा पीता है। मंगलवार को सुबह उसे पकडने के लिए पुलिस ने घर में दबिश दी तो उसके घर में हरे गांजे के पेड़ भी नजर आए। पुलिस ने उन्हें उखाड़कर कब्जे में ले लिया। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही। आरोपी अपने घर में अकेला रहता था। तीन पुत्रियों की शादी हो चुकी है। दो पुत्र हैं, वे भी बाहर रहते हैं। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed