फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl was held hostage and misdeeds in unnao

उन्नाव: दुकान पर बिस्कुट लेने गई युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म

Mon, 10 Aug 2020 12:00 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 10 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
girl was held hostage and misdeeds in unnao
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
उन्नाव जिले के बीघापुर में किराना दुकान में बिस्कुट लेने गई युवती से दुकानदार के बेटे के दोस्त ने दुष्कर्म किया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म व दुकानदार के बेटे व पत्नी पर घटना में सहयोग करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


बीघापुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने रविवार को पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री शनिवार शाम को गांव के ही युवक की किराना दुकान में बिस्कुट लेने गई थी। जहां दुकानदार का बेटा उसकी बेटी को बरगलाकर मां के बुलाने की बात कह अपने घर ले गया।
विज्ञापन


जैसे ही बेटी उसके घर पहुंची, दुकानदार के बेटे ने बाहर से कमरे के दरवाजे की कुंडी बंद कर बंधक बना लिया। आरोप है कि कमरे के अंदर मौजूद दुकानदार पुत्र के दोस्त ने युवती से दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुकानदार पुत्र के दोस्त गांव के प्रियांश पर दुष्कर्म व दुकानदार के बेटे व पत्नी पर घटना में सहयोग करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। प्रभारी निरीक्षक जावेद अख्तर ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल व बयान दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed