फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl was beaten on a sneeze by merciless teacher

छींक आने पर छात्रा को लात-घूंसों से पीटा, 'बेरहम टीचर' पर केस

Tue, 15 May 2018 12:58 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 15 May 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
 girl was beaten on a sneeze by merciless teacher
टीचर की अमानवीयता का शिकार हुई छात्रा, पीठ पर अपनी चोट दिखाते हुए
कानपुर के एक स्कूल में केवल छींक आने पर एक छात्रा को टीचर बेरहमी से पीटा। उसके ऊपर लात और घूंसों से एक के बाद एक कई वार किए। छात्रा की मां ने आरोपी टीचर के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


सरोजनीनगर के कबाड़ी मार्केट में रहने वाली माया कॉलोनी में चौका बर्तन का काम करती है। उनकी बेटी तृष्णा (12) गुमटी नंबर पांच स्थित महारानी राजाराम स्कूल में पांचवीं की छात्रा है। आरोप है कि शनिवार को स्कूल में पढ़ाई के दौरान उसे छींक आ गई। इससे नाराज होकर हिंदी के शिक्षक नागेंद्र ने उसकी लात-घूंसों से पिटाई कर दी। छुट्टी के बाद तृष्णा घर पहुंची और परिजनों को घटना बताई। सोमवार को माया बेटी के साथ स्कूल पहुंची और शिक्षक की शिकायत की। इस पर भड़के शिक्षक ने उसे स्कूल से बाहर निकाल दिया। इसके बाद माया बेटी के साथ थाने पहुंची और शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि छात्रा की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed