{"_id":"5b3f8fd84f1c1b0f278b4dee","slug":"girl-raped-by-uncle-in-mahoba","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खून के रिश्ते तार-तार, चाचा ने 12 साल की भतीजी को बनाया हवस का शिकार फिर किया ये सब ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खून के रिश्ते तार-तार, चाचा ने 12 साल की भतीजी को बनाया हवस का शिकार फिर किया ये सब
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 06 Jul 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में महोबा के एक गांव में चाचा ने खून के रिश्तों को तार-तार कर दिया। चाचा ने घर में घुसकर नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
थाना पनवाड़ी के एक गांव निवासी 12 वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी। उसके परिजन खेतों पर काम करने गए थे। तभी दिन में तीन बजे किशोरी का चाचा देवसिंह रैकवार सूना मकान पाकर घर में घुस गया और घर में अकेली किशोरी से दुष्कर्म किया। चीख पुकार मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। शाम को घर वापस लौटे परिजनों को किशोरी ने पूरी घटना बताई। तब परिजन घटना की तहरीर देने थाना पनवाड़ी जाने लगे तब आरोपी के भाई चंद्रशेखर व पिता बूटा ने जान से मारने की धमकी दी।

जान से मारने की धमकी भी दी
डेमो पिक
किशोरी के परिजनों की तहरीर पर देवसिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है जबकि चंद्रशेखर व बूटा के खिलाफ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की है। थानाध्यक्ष पनवाड़ी बलजीत सिंह का कहना है कि पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।