फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ghanshyam and priya were killed for honour

घनश्याम और प्रिया को मिली थी ‘सजा-ए-मोहब्बत', हत्याओं से गांव में सनसनी

Mon, 07 Nov 2016 12:14 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 07 Nov 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
ghanshyam and priya were killed for honour
पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा
कानपुर देहात में भंसरा गांव के प्रेमी युगल के शव मिलने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ऑनर किलिंग का मामला उजागर हुआ है। पुलिस की जांच पड़ताल भी इसी बिंदु पर केंद्रित हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक प्रेमिका के शरीर पर पांच चोटों के निशान पाए गए हैं। साथ ही खुलासा हुआ कि प्रेमिका को गला दबाकर मारा गया। वहीं प्रेमी की मौत का कारण हैंगिग माना है। संभावना जताई जा रही हैं कि प्रेमी को मारने के बाद फांसी पर लटकाया गया हो। हालांकि मृतकों के परिजनों की ओर से हत्या किए जाने की बाबत तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस को भी परिजनों की तहरीर का इंतजार है। 
विज्ञापन

रविवार को पोस्टमार्टम हाउस में मृतक प्रेमी युगल के परिजन पहुंचे। इस दौरान वह किसी से बात करने से कतराते रहे। वहीं साथ आए ग्रामीण भी मौत के बाबत कुछ भी बोलने से बचते रहे। प्रेमी युगल के शवों का पोस्टमार्टम डा. अवधेश कटियार व डॉ. बीपी सिंह के पैनल ने किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रेमी घनश्याम उर्फ की मौत हैंगिग तो प्रिया की मौत गला दबाने से होना पाया है। साथ ही मृतका के शरीर में पांच चोटों के निशान मिले हैं। इससे प्रिया का गला दबाने के दौरान संघर्ष होने की संभावना बनी हुई हैं। वहीं पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या तथा आनर किलिंग के बिंदुओं पर जांच करने में जुट गई है। एसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि परिजनों ने हत्या के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई होगी। शनिवार को रसूलाबाद थाना के भवनपुर गांव निवासी प्रेमी युगल घनश्याम उर्फ छोटे (23) पुत्र स्व. रमेशचंद्र संखवार व प्रिया (19) पुत्री कनौजी लाल संखवार का शव भंसरा गांव के रिंद नदी किनारे संदिग्ध हालातों में मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed