फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gang rape, Three students arrested

11वीं की छात्रा से गैंगरेप तीन छात्र गिरफ्तार

Thu, 05 Nov 2015 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Thu, 05 Nov 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
Gang rape, Three students arrested
चकेरी क्षेत्र में रहने वाली 11वीं की छात्रा से मंगलवार को तीन छात्रों ने गैंगरेप किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची छात्रा ने परिवार वालों को आपबीती सुनाई तो वे सभी पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने बुधवार को गैंगरेप, पॉक्सो और छात्रा को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कर तीनों छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा को मेडिकल मुआयने के लिए डफरिन अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


15 वर्षीय छात्रा एक चाय कंपनी के कर्मचारी की पुत्री है और चकेरी के ही एक कॉलेज में पढ़ती है। उसके पिता ने बताया कि केडीए कालोनी जाजमऊ निवासी रजत प्रजापति उनकी बेटी को कॉलेज और कोचिंग आते-जाते समय परेशान करता था। मंगलवार को बेटी लाल बंगला से कोचिंग पढ़कर लौट रही थी तभी रास्ते में उसे रजत मिला। रजत ने उसे बातों में फंसा लिया और बाइक से दोस्त करन कुमार उर्फ आकाश के घर ले गया।
विज्ञापन


वहां कालीबाड़ी चकेरी का सुखवीर कुरील भी था। छात्रा के मुताबिक रजत, करन और सुखवीर ने उसके साथ मनमानी की। वह किसी तरह निकल पाई। इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी ने बताया कि छात्रा की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। रजत कानपुर देहात के एक कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। पिता सब्जी का कारोबार करते हैं। करन बीएससी सेकेंड ईयर का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता रक्षा विभाग की फैक्ट्री में काम करते हैं। सुखवीर बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है और उसके पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना उनके परिवार वालों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed