फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gang misdeed with Class 10 student in kanpur

कानपुर: 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस बना रही समझौते का दबाव

Sun, 10 May 2020 08:38 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 10 May 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
gang misdeed with Class 10 student in kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिठूर में 10वीं की छात्रा को अगवाकर गांव के तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा की हालत बिगड़ने पर घरवालों को जानकारी हुई तो उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। हालत में सुधार के बाद रविवार को पीड़ित परिवार थाने पहुंचा। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय पुलिस समझौते का दबाव बना रही है।
विज्ञापन


बिठूर के मकसूदाबाद निवासी रिक्शा चालक की बेटी 10वीं की छात्रा है। पिता के मुताबिक बेटी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है। 1 मई को सुबह 4 बजे वह दौड़ने निकली तो गांव के ही तीन युवकों ने कार से उसका पीछा किया। गांव के बाहर बेटी को दबोचकर गाड़ी में बैठाया और सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


उनके चुंगल से छूटने के बाद छात्रा घर पहुंची तो उसकी हालत बिगड़ने लगी। घरवाले उसे अस्पताल ले गए। इस बीच आरोपी और उनके परिजन धमकी देने लगे कि केस दर्ज करवाया तो बेटी की जिंदगी बर्बाद कर देंगे। पीड़ित पिता ने बताया कि रविवार को छिपते-छिपाते थाने पहुंचे। लेकिन तहरीर देने के बाद केस दर्ज करने की बजाय पुलिस उल्टा समझौते का दबाव बनाने लगी। एसपी पश्चिमी डॉ अनिल कुमार का कहना है कि जांच करके रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed