फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gambling class at teacher house

घोर कलयुग: शिक्षक के घर में चल रही थी 'जुआ क्लास', 22 धरे गए

Tue, 08 Nov 2016 07:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 08 Nov 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
gambling class at teacher house
डेमो
कैसा दौर आ गया है। जहां एक शिक्षक को चरित्र निर्माण में सबसे बड़ा सहायक माना जाता है, आज उसी के ठिकाने को जुए का अड्डा बनाकर काले कारनामों को जामा पहनाया जा रहा है। पुलिस की मदद से ऐसे ही एक काले कारनामें का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस को भनक लगी थी कि इलाके में एक शिक्षक के आवास पर लंबे समय से जुआड़खाना चल रहा  है। इस पर पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई की।
विज्ञापन


महोबा के कस्बा चरखारी के मोहल्ला रायनपुर में शिक्षक के आवास पर लंबे समय से चल रहे जुआड़खाने का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसपी के निर्देश पर महोबा, कुलपहाड़ और चरखारी कोतवाली पुलिस ने संयुक्त छापामारी कर 22 जुआरियों को पकड़ा है। पुलिस ने मालफड़ और जामा तलाशी में 7.90 लाख रुपये बरामद किए हैं। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


सीओ चरखारी नंदलाल के नेतृत्व में महोबा, चरखारी व कुलपहाड़ पुलिस ने रायनपुर में एक शिक्षक के आवास पर छापामारा। जहां से पुलिस ने देवेंद्र, रवि, नंदकिशोर, शंकर, मुमताज, नरेंद्र, प्रदीप, योगेश, रमेश, सुरेंद्र, जगदीश, शाबिर, लोकनाथ, ओमप्रकाश, कैलाश, दृगविजय, पप्पू, सुरेंद्र, ऋषिकेश सहित 22 लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मालफड़ से सात लाख एक हजार पांच सौ, जबकि जामा तलाशी में 88 हजार 500 रुपये बरामद किया है। इसके अलावा मौके से छह बाइक व 20 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। कोतवाली प्रभारी चरखारी बलजीत सिंह ने बताया मुखबिर की सूचना पर एसपी गौरव सिंह के निर्देश पर छापामार कार्रवाई की गई। जुआ खिलाने वाला सरगना भागने में सफल रहा, उसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed