{"_id":"5fcfb778b59f31245f205a1d","slug":"friendship-with-a-minor-on-social-media-calling-a-hotel-and-misdeed-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सोशल मीडिया पर नाबालिग से दोस्ती, होटल बुलाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर: सोशल मीडिया पर नाबालिग से दोस्ती, होटल बुलाकर किया दुष्कर्म
Tue, 08 Dec 2020 10:59 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 08 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बर्रा थानाक्षेत्र में युवक ने 11 वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से पहले सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्त की। इसके बाद उससे चार हजार रुपये उधार लिए। उधारी चुकाने के बहाने छात्रा को जनतानगर चौकी के पास स्थित एक होटल में बुलाया और दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया।
छात्रा के दोबारा न मिलने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। मामला की शिकायत परिजनों ने पुलिस से की है। रतनलालनगर निवासी छात्रा की मां शिक्षामित्र है। पिता का देहांत हो चुका है। छात्रा ने बताया कि बर्रा-8 निवासी एक युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई।
इसके बाद कॉलेज के बाहर मुलाकात होने लगी। अक्तूबर में उसने रुपये मांगे, जिस पर छात्रा ने स्कूल फीस से उसे रुपये दिए। जब स्कूल में फीस जमा करने का दबाव बना तो उसने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि 29 अक्तूबर को उसने एक होटल में रुपये देने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पीड़िता का स्वास्थ्य बिगड़ने पर उसने बहन को फोन कर बताया। इस पर बहन होटल पहुंची और उसे डॉक्टर के पास ले गई। आरोपी ने कुछ दिन बाद फिर फोन कर मिलने बुलाया, मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
बजरंगदल कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने मामले की शिकायत की। थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।